विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: हॉस्टल में नर्स का Bathing Video बना रहा था यूपी पुलिस का सिपाही, कपड़े बदलने के लिए बढ़ाए हाथ तो…

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Tue, 10 Oct 2023 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 11 Oct 2023 05:30 AM (IST)

मंगलवार की सुबह नर्सिंग हॉस्टल में नर्स की नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप सिपाही पर लगाने के साथ ही ...और पढ़ें

UP News: हॉस्टल में नर्स का Bathing Video बना रहा था यूपी पुलिस का सिपाही
UP News: हॉस्टल में नर्स का Bathing Video बना रहा था यूपी पुलिस का सिपाही

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मंगलवार की सुबह नर्सिंग हॉस्टल में नर्स की नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप सिपाही पर लगाने के साथ ही हंगामा हो गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों भी मौके पर जुट गए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

नर्स ने मुकदमा दर्ज करने के लिए सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी हेमराज मीना ने सिपाही को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह है पूरा मामला

जिला अस्पताल में बने नर्सिंग हॉस्टल में सिर्फ नर्स को रहने की स्वीकृति है, जिससे वह ड्यूटी करने के बाद वहां आराम कर सकें। कॉमन बाथरूम अलग बने हुए हैं। बराबर-बराबर बाथरूम बने हैं। इसमें अंदर से दीवार छोटी है, जिससे कोई भी एक बाथरूम से दूसरे बाथरूम में आराम से पहुंच सकता है।

वाशिंग मशीन पर खड़े होकर बना रहा था वीडियो 

मंगलवार की सुबह नर्स बाथरूम में नहाने के लिए गई। आरोप है कि दूसरी नर्स के सिपाही पति वाशिंग मशीन के ऊपर खड़े होकर उसकी वीडियो बना रहा था। कपड़े उठाने के लिए हाथ बढ़ाया तो उसकी नजर मोबाइल पर पड़ी। नर्स फौरन ही दूसरे बाथरूम में पहुंच गई। 

सिपाही की पत्नी भी पहुंची, पिटा आरोपी

हंगामा होने पर सिपाही नर्स पत्नी भी वहां पहुंच गई। इस दौरान पीड़ित ने सिपाही को पीट भी दिया था। सिपाही की पत्नी ने फौरन ही मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। इसको लेकर दिनभर अस्पताल में चर्चा होती रही।

नर्सिंग हॉस्टल को बना रखा तबेला

जिला अस्पताल में बने नर्सिंग हॉस्टल में एक कक्ष एक नर्स को ही स्वीकृत होता है। इसमें परिवार की महिला को ही रोका जा सकता है। पुरुष नहीं रुक सकते हैं, लेकिन हॉस्टल में आलम यह है कि नर्स अपना पूरा-पूरा परिवार लेकर यहां रह रहे हैं। किसी ने तबेला बना रखा है तो किसी ने कार पार्किंग की ठेका भी उठा रखा है। कार्रवाई के नाम पर सब शून्य है। नियम से काम होता तो सिपाही नर्स की अश्लील वीडियो नहीं बना पाता।

नर्स द्वारा वीडियो बनाने की शिकायत की गई थी। मामले का संज्ञान लेकर सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल किए सीज

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिपाही और नर्स दोनों के मोबाइल फोन लेकर सीज कर दिए हैं। इन दोनों मोबाइलों को फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि पीड़ित नर्स के द्वारा इस मामले की शिकायत की गई है। मामले की जांच करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP Crime News: प्रेमि‍का का बनाया अश्‍लील वीड‍ियो, अब मतांतरण का बना रहा दबाव; विरोध पर दुबई-बहरीन से धमकी

यह भी पढ़ें: UP Crime: पूर्व विधायक के भाई के परपोते समेत दो की हत्या, 8-10 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम; नौकर को मरा समझ छोड़ा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।