कौन हैं एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर? जो अयोध्या के बाद अब संभालेंगे मुरादाबाद की कमान
मुरादाबाद पुलिस में बड़ा बदलाव हुआ है, जहां एसएसपी सतपाल अंतिल का तबादला अयोध्या कर दिया गया है। उनकी जगह डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है, जो पहले अयोध्या के एसएसपी थे और मथुरा में डीएम अनुनय झा के साथ काम कर चुके हैं।

डॉक्टर गौरव ग्रोवर।
HighLights
एसएसपी सतपाल अंतिल का अयोध्या हुआ तबादला।
डॉ. गौरव ग्रोवर बने मुरादाबाद के नए पुलिस कप्तान।
गौरव ग्रोवर और डीएम अनुनय झा की पुरानी जोड़ी।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले की पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी में पूरी तरह बदलाव हो गया है। एक-एक कर बदले गए सभी अफसरों में सिर्फ एसएसपी सतपाल अंतिल ही लंबे समय से जिले में जमे थे, जिनका शुक्रवार को तबादला हो गया। उन्हें एसएसपी अयोध्या जैसी महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है।
वहीं अयोध्या की कुर्सी संभाल रहे डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुरादाबाद में उनकी तैनाती के साथ दिलचस्प बात सामने आई। पता चला कि साल 2020 में जब वह मथुरा के एसएसपी थे, तब जिले के डीएम अनुनय झा वहां के नगर आयुक्त थे। ऐसे में मथुरा के बाद अब मुरादाबाद में अनुनय और डॉ. गौरव की जोड़ी एक साथ काम करते दिखेगी।
2020 में मथुरा के नगर आयुक्त थे जिले के डीएम, गौरव एसएसपी
डीएम 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं जबकि नवागत एसएसपी 2013 बैच के आईपीएस अफसर हैं। मूलरूप से पंजाब के भटिंडा के रहने वाले नवागत एसएसपी अयोध्या से पहले सीएम सिटी गोरखपुर में कप्तानी पारी खेल चुके हैं। उनके अब तक के कार्यकाल का गोरखपुर ऐसा जनपद रहा, जहां के सर्वाधिक समय तक कप्तान रहने का रिकॉर्ड उनके नाम है।
अयोध्या से मुरादाबाद के एसएसपी बने डॉ. गौरव ग्रोवर
मथुरा, गोरखपुर, अयोध्या के साथ वह बहराइच में एसपी के दायित्व का निर्वाह कर चुके हैं। मतलब यह कि बतौर कप्तान मुरादाबाद उनका पांचवां जिला है। जनवरी में वह डीआईजी पद पर प्रोन्नत हो जाएंगे। ऐसे में बतौर कप्तान मुरादाबाद उनका अंतिम जिला भी माना जा रहा है। इधर, 2015 बैच के आईपीएस अफसर सतपाल अंतिल ने जिले में दो साल पांच माह दो दिन की लंबी पारी खेली।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।