विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में गांव से हाईवे जाने वालों को बड़ी राहत, टोल टैक्स पर सालाना पास से बचेंगे 2820 रुपये

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:43 AM (IST)

मुरादाबाद में नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वाले लोगों को अब सालाना 1500 रुपये में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मुरादाबाद टोल पर स्थानीय पास अब 1500 रुपये सालाना।

  2. 20 किमी दायरे के निवासियों को मिलेगी 2820 रुपये की बचत।

  3. गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए 1 नवंबर से लागू हुई सुविधा।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गांव से शहर जाने के लिए हाईवे पर निकलते ही टोल शुल्क की चिंता करने वाले लोगों को अब बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मुरादाबाद में नियामतपुर इकरोटिया गांव में बने टोल प्लाजा के आसपास देहात क्षेत्र में रहने वाले पात्र वाहन स्वामियों के लिए रियायती स्थानीय पास की व्यवस्था एक नवंबर से लागू हो गई है। अब 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग अपने निजी वाहन के लिए 1500 रुपये सालाना शुल्क देकर पास बनवा सकेंगे।

360 रुपये महीने के बजाए अब 1500 रुपये में बनेगा सालाना पास

अभी स्थानीय मासिक पास के लिए 360 रुपये देने पड़ते हैं। पूरे साल में यह रकम 4320 रुपये बैठती है। नई व्यवस्था में सालाना 1500 रुपये देने होंगे। यानी वाहन स्वामियों को साल में 2820 रुपये की बचत होगी।

महीने के हिसाब से देखें तो खर्च 360 रुपये से घटकर महज 125 रुपये रह जाएगा। खेती-किसानी, नौकरी, कारोबार और दूसरे कामों से रोजाना हाईवे पर आने-जाने वाले ग्रामीणों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

शहर के लिए भी अलग व्यवस्था

सरकार ने नगर पालिका या स्थानीय नगरीय क्षेत्र की सीमा में स्थित टोल प्लाजा के लिए सालाना 3000 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। इस दर पर भी मौजूदा मासिक पास के मुकाबले साल में 1320 रुपये की बचत होगी।

इन शर्तों पर मिलेगा पास

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि रियायती पास केवल गैर व्यावसायिक उपयोग वाले वाहनों के लिए है। वाहन का पंजीकरण वैध और फास्टैग सक्रिय होना जरूरी है। पास केवल संबंधित टोल प्लाजा पर मान्य होगा। यदि वाहन चालक के लिए सर्विस रोड या वैकल्पिक सड़क उपलब्ध है तो पास जारी नहीं किया जाएगा। यह सुविधा बंद उपयोगकर्ता शुल्क प्रणाली वाले राजमार्गों और द्रुतगति मार्गों पर भी लागू नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को दिवाली पर राहत: कमर्शियल LPG सिलिंडर महंगा, आगरा का नया रेट

यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा सालाना रियायती पास


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।