Today in City : मुरादाबाद शहर में आज होंगे ये कार्यक्रम, प्रमुख आयोजनों पर एक नजर
जिले में आज कई कार्यक्रम होने हैं इनकी शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी। महिला दिवस पर आज शहर में कई संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एपेक्स अस्पताल में संगोष्ठी का भी आयोजन होगा।
मुरादाबाद। Today in City 08 March। जिले में आज कई कार्यक्रम होने हैं, इनकी शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी। महिला दिवस पर आज शहर में कई संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एपेक्स अस्पताल में संगोष्ठी का भी आयोजन होगा।
महिला दिवस
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का प्रशासन की ओर से सम्मान समारोह पंचायत भवन में 9:30 बजे से।
महिला दिवस पर सीएमओ कार्यालय से रैली सुबह 8:00 बजे।
रोटरी क्लब मुरादाबाद ब्राइट की ओर से महिलाओं का सम्मान सुबह 11:30 बजे से।
मौलाना आजाद मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज में महिला सम्मान दोपहर 12:00 बजे।
सीएल गुप्ता नेत्र अस्पताल में महिला दिवस पर कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे।
लघु उद्योग व्यापार मंडल की ओर से महिलाओं का सम्मान बुद्धि विहार में दोपहर 3:00 बजे।
एमआइटी रामगंगा विहार में महिलाओं का सम्मान दोपहर 3:00 बजे।
प्रथमा बैंक की ओर से पावर राइड टू इंपावर वूमैन कार्यक्रम मोरा मुस्तकम में शाम 4:00 बजे।
शिविर
महिला दिवस पर गर्भवती महिलाओं का परीक्षण सिद्ध अस्पताल में सुबह 10 :00 बजे से।
बातचीत
एपेक्स अस्पताल में आंत के कैंसर रोगी के सफल आपरेशन पर बातचीत दोपहर 12 :00 बजे।
यह भी पढ़ें:-
यूपी में अगले महीने होंगे पंचायत चुनाव, 20 के बाद होगी घोषणा : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह