यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुरादाबाद में अजीब मामला, रात में देखा सपना, सुबह उठकर दूसरे के खेत में बनाने लगा मजार
जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के इमरतपुर उधो गांव में एक अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आई। सपना टूटने के बाद ...और पढ़ें

मुरादाबाद, जेएनएन। जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के इमरतपुर उधो गांव में एक अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आई। सपना टूटने के बाद एक व्यक्ति ने दूसरे के खेत में पीर का मजार बना दिया। प्रकरण की गंभीरता भांप पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपित को हिरासत में ले लिया। शांति भंग के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
मैनाठेर थाना प्रभारी रामवीर सिंह के मुताबिक चना मिली कि इमरतपुर उधो गांव का रहने वाला मुरीद ताहिर दूसरे के खेत में मजार बना रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में पता चला कि मजार गांव के ही सुंदरलाल के खेत में बनाई जा रही है। खेत मालिक के ऐतराज पर मजार बनाने का काम रोका गया। पूछताछ में मुरीद ताहिर ने चौंकाने वाला दावा किया। पुलिस को बताया कि रात उसने सपना देखा था। सपने में एक पीर आए। उन्होंने सुंदरलाल के खेत में मजार बनाने का आदेश दिया। सुबह वह इमरतपुर पौधों और मधुपुरी के बीच खेत में पहुंचा। वहां सुंदरलाल की जमीन में मजार बनाने का काम शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही सुंदरलाल के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। प्रकरण थाने पहुंचा। आरोपित के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कानूनी कार्रवाई की गई। इसके बाद प्रकरण का पटाक्षेप हो सका।
