विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शक में पत्नी के साथ पति ने ऐसा कृत्य किया कि सुनने वाले भी सिहर उठे, प्राइवेट पार्ट को ऐसे पहुंचाई चोट

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Sat, 20 Mar 2021 09:20 PM (IST)

पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। शनिवार को उसने इसी शक के कारण पहले पत्नी के साथ ...और पढ़ें

रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र की घटना, पुलिस को दी तहरीर।
रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र की घटना, पुलिस को दी तहरीर।

मुरादाबाद, जेएनएन। रामपुर के मिलक में एक पति हैवान बन गया। उसने ऐसा कृत्य किया कि पत्नी को मौत के मुंह में पहुंचा दिया। जिसने भी इस कृत्य के बारे में सुना वह सिहर गया । घटना मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला एक ग्रामीण मजदूरी करता है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। आरोप है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। यह शक का बीज उसके मन में इस कदर फैल गया कि पत्नी को लेकर उसकी नफरत बढ़ती चली गई। इस नफरत ने उसे हैवान बना दिया। शनिवार को उसने इसी शक के कारण पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने हाथ पैर बांधकर बिजली के तार से पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिल दिया। पत्नी दर्द से चीखती रही, लेकिन उसका कलेजा नहीं कांपा। वह इसके बाद अपने काम पर चला गया। उधर, दर्द बर्दाश्त न होने पर महिला ने फोन कर मां को घटना को जानकारी दी। मायके वालों के होश उड़ गए। मां और भाई गांव पहुंचे। उसे मिलक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। हालांकि लोकलाज के डर से पति पर शराब पीकर मारपीट करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम का कहना है कि महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। प्राइवेट पार्ट सिलने की बात सामने आई है। डाक्टरी रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

पेट पर लात मारकर गिरा दिया था गर्भ

मिलक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को लेकर आई उसकी मां ने बताया कि दो वर्ष पहले बेटी की शादी की थी। हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। दामाद दहेज से खुश नहीं था और आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता है। शक्की मिजाज होने के कारण वह उसकी बेटी के चरित्र पर भी सवाल उठाता रहता है। यह शक धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दामाद हैवान बन गया। जब बेटी गर्भवती हुई, तब उसके साथ मारपीट की। पेट पर लात मारने से उसका गर्भपात हो गया था।