आतंकी हमले के आरोपी की हत्या के बाद बिलासपुर भागे शूटर, मलेशिया में बैठे राहुल सिंह की कुंडली खंगाल रही पुलिस
आतंकी हमले के आरोपित मोहम्मद शरीफ की हत्या के बाद दोनों शूटर बिलासपुर की ओर भागे और सीसीटीवी में दिखे, लेकिन शहर से पहले गायब हो गए।

सीआरपीएफ आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की हत्या।
HighLights
शूटर बिलासपुर की ओर भागे, सीसीटीवी में दिखे।
मलेशिया से गैंगस्टर राहुल सिंह ने हत्या की जिम्मेदारी ली।
पुलिस गांवों में सीसीटीवी खंगाल रही, मददगारों की तलाश।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। आतंकी हमले के आरोपित मोहम्मद शरीफ की हत्या करने के बाद दोनों शूटर बिलासपुर की तरफ भागे थे। पुलिस ने घटना स्थल से लेकर बिलासपुर तक करीब 25 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दोनों शूटर दिखाई दिए, लेकिन बिलासपुर शहर से पहले गायब हो गए।
पुलिस को अंदेशा है कि दोनों शूटर किसी गांव में जाकर घुसे हैं। ऐसे में पुलिस ने अब गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
उधर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले मैसेज की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह मैसेज मलेशिया से ही किया गया है। इससे स्पष्ट हो गया कि राहुल सिंह ने मलेशिया में ही बैठकर मैसेज करके हत्या करवाने की जिम्मेदारी ली है।
अब तक हरियाणा, पंजाब व अन्य प्रदेशों में हत्या के बाद गैंग्सटर द्वारा जिम्मेदारी लेने की बात सामने आती थी। अब तक मुरादाबाद जिले में ऐसी कोई हत्या नहीं हुई है जिसमें किसी ने हत्या की जिम्मेदारी ली हो। उधर झारखंड के गैंग्सटर राहुल सिंह का कनेक्शन भी मुरादाबाद मंडल में सामने नहीं आया था।
अब तक विश्नोई गैंग के गुर्गे बिलासपुर व पीलीभीत में होने की जानकारी मिलती रहती थी। मुरादाबाद के अगवानपुर में भी एक उसका गुर्गे है, लेकिन वह सिर्फ फर्जी प्रपत्रों पर पासपोर्ट बनवाता है। पहली गैंग्सटर राहुल सिंह का नाम आने के बाद से खुफियां एजेंसी भी अलर्ट हो गई है।
पुलिस से लेकर एजेंसी यह पता लगाने में जुटी हुई है कि हाल ही में रामपुर व आसपास के जिलों से कौन-कौन मलेशिया गए है। क्योंकि पुलिस को अंदेशा है कि दोनों शूटरों की मदद स्थानीय बदमाशों ने की है।
वैसे तो उन बदमाशों को विश्नोई गैंग जुड़ा पुलिस मान रही है, लेकिन पुलिस दूसरे बिंदु पर भी जांच कर रही है कि अगर वह विश्नोई गैंग से जुड़े हुए नहीं है तो फिर वह गैंग्सटर राहुल सिंह के संपर्क में कैसे आए। इसलिए पुलिस ने हाल ही में मलेशिया गए लोगों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
बीते एक दो माह में जेलों से बाहर नामी बदमाशों की डिटेल पुलिस ने जुटाई है। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि शूटरों के साथ उन बदमाशों का भी पता लगाए, जिन्होंने रामपुर में दोनों शूटरों की मदद की है।
डीआइजी मुनिराज जी ने बताया कि जिसने भी दोनों शूटरों की मदद की है उनका भी पता लगाया है। उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- ATS की जांच से लेकर हाई कोर्ट के फैसले तक... 2007 में रामपुर CRPF कैंप पर आतंकी हमले की पूरी कहानी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।