विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड से मुरादाबाद आ रही शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, नगीना स्टेशन के पास मची भगदड़

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 24 Oct 2026 12:44 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 24 Oct 2026 01:04 AM (GMT+05:30)

लक्सर से मुरादाबाद आ रही शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में नगीना स्टेशन के पास आग लगने से यात्रियों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में लगी आग।

  2. नगीना स्टेशन के पास यात्रियों में दहशत, 80 उतरे।

  3. शार्ट सर्किट से आग की आशंका, सभी यात्री सुरक्षित।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। लक्सर से मुरादाबाद की ओर आ रही शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में शुक्रवार रात आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। नगीना रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 11:15 बजे कोच में धुआं उठने लगा।

स्थिति बिगड़ती देख करीब 80 यात्री कोच से उतर गए। आग की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के बैग जल गए। ट्रेन में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया गया। रेलवे की टीम ने जांच और मरम्मत के बाद रात 11:50 बजे ट्रेन को मुरादाबाद के लिए रवाना कर दिया।

Moradaband train news

चार्जिंग साकेट के पास शार्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। कोच में धुआं भरने पर यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से नीचे उतार दिया गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कोच में बिजली की आपूर्ति और तारों की जांच की गई।

दूसरी ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा असर

रेलवे कर्मियों ने करीब आधे घंटे तक मशक्कत कर आग बुझाने के साथ बिजली के तारों को दुरुस्त किया। कोच की स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को दोबारा बैठाया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। घटना के चलते रेल लाइन पर करीब आधे घंटे तक संचालन प्रभावित रहा, जिससे दूसरी ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मेडिकल जांच से इनकार पर नहीं रोक सकते पीड़िता का मुआवजा

नगीना जीआरपी प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों के बैग जलने से सामान का नुकसान हुआ है। आग लगने का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।