यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Road Accident : रामपुर में बाइक सवार मजदूरों को टैंकर ने मारी टक्कर, तीन की मौत, नहर में गिरा वाहन
मंडल के रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में भमरौआ बाईपास पर बड़ा हादसा हो गया। बाइक पर जा रहे ...और पढ़ें

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मंडल के रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में भमरौआ बाइपास पर बड़ा हादसा हो गया। बाइक पर जा रहे तीन लोगों को टैंकर ने रौंद दिया। इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों एक ही बाइक पर मजदूरी करने जा रहे थे। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जुठिया भूकन, श्याम लाल और मुरारी एक ही बाइक पर शुक्रवार को मजदूरी करने जा रहे थे। शहजादनगर से निकलने के बाद वे दुर्गनगला से नैनीताल हाईवे की ओर जाने वाले बाईपास पर पहुंचे थे कि यहां भमरौआ गांव के पास उनकी बाइक में सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद उनकी बाइक टैंकर में फंस गई। टैंकर 300 मीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया और आगे जाकर सड़क किनारे सूखी नहर में उतर गया। इसके बाद चालक टैंकर से कूदकर भाग गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस भी आ गई। मृतकों के स्वजन आ गए। शव देख चीख पुकार मच गई। सिविल लाइंस काेतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि टैंकर को जेसीबी की मदद से नहर से बाहर निकाल लिया गया है। चालक फरार है। स्वजन से तहरीर देने को कहा है, ताकि मुकदमा दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी की जा सके।
यह भी पढ़ें :-
