विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता: बिना किसी नुकसान के आबादी के नीचे तैयार हुई 6.59 किमी लंबी टनल-14

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:58 PM (IST)

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में रुद्रप्रयाग में 6.59 किमी लंबी टनल-14 का सफल ब्रेकथ्रू हुआ है। यह सुरंग चुनौतीपूर्ण हिमालयी भूभाग और आबादी वाले क्षेत्रों के नीचे आधुनिक तकनीकों से बनाई गई है, जिससे उत्तराखंड में रेल संपर्क मजबूत होगा।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के टनल 14 में सुरंग में मौजूद विभागीय टीम सौ. रेलवे

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के टनल 14 में सुरंग में मौजूद विभागीय टीम सौ. रेलवे

HighLights

  1. टनल-14 में दोनों छोरों से खुदाई पूरी होने के बाद मिला सफलता का मुकाम

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में शुक्रवार को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने रुद्रप्रयाग में टनल-14 की 6.59 किलोमीटर लंबी मुख्य सुरंग का सफल ब्रेकथ्रू किया। सुरंग के दोनों छोरों से की गई खुदाई पूरी होने के बाद दोनों हिस्से आपस में मिल गए।

हिमालय की चुनौतीपूर्ण भूगर्भीय परिस्थितियों और आबादी वाले क्षेत्रों के नीचे से सुरंग निर्माण का कार्य तकनीकी दक्षता के साथ पूरा किया गया।टनल-14 में सुमेरपुर स्थित पोर्टल-1 की ओर से 4.7 किमी और मरोड़ा स्थित पोर्टल-2 की ओर से 1.79 किमी खोदाई की गई।

 

पोर्टल-1 की ओर आबादी के नीचे करीब 110 मीटर लंबी ट्रिपल ट्रैक सुरंग बनाने में प्री-एक्सकेवेशन और मल्टी-ड्रिफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

यहां मिट्टी ढीली और ऊपर चट्टानों की परत कम थी। पोर्टल-2 की ढलान को सुरक्षित करने के लिए माइक्रोपाइल, राक बोल्ट और कंसोलिडेशन ग्राउटिंग तकनीक अपनाई गई।

निर्माण के दौरान आसपास की बस्तियों की सुरक्षा के लिए नियंत्रित ब्लास्टिंग केवल दिन में की गई। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि परियोजना पूरी होने पर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रेल संपर्क मजबूत होगा।

मुरादाबाद मंडल में स्पेशल ट्रेनों के संचालन में 25 प्रतिशत वृद्धि

यात्रियों की बढ़ती मांग और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद रेल मंडल में ट्रेन आन डिमांड (टीओडी) स्पेशल ट्रेनों के संचालन में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नवंबर में 26 तारीख तक मंडल में 564 स्पेशल ट्रेनें संचालित की गईं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 449 ट्रेनें चलाई गई थीं। इस तरह एक साल में 115 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया गया है।

नवंबर में 10 तारीख को सबसे अधिक 29 टीओडी स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन में हुई वृद्धि त्योहारों और अन्य अवसरों पर बढ़ने वाली यात्री मांग को पूरा करने की दिशा में रेलवे के प्रयासों को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में लगा स्वदेशी उत्पादों का महाकुंभ: 10 राज्यों के कारीगरों ने सजाए 130 स्टाल, खादी पर मिल रही 40% तक की बंपर छूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।