Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अब रामगोपाल यादव के बिगड़े बोल, व्योमिका सिंह पर कर दी 'जातिसूचक टिप्पणी'; ये भी कहा- मुलायम की ऐसी प्रतिमा बनाना...

    Updated: Thu, 15 May 2025 07:17 PM (IST)

    मुरादाबाद में रामगोपाल यादव ने बिलारी विधायक फहीम इरफान से मुलायम सिंह यादव की ऐसी प्रतिमा बनाने को कहा जिसे दूर से पहचाना जा सके। उन्होंने भारत-पाक युद्ध और भाजपा की तिरंगा यात्रा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ सकता। रामगोपाल यादव ने बलिदानियों के लिए मुलायम सिंह यादव के कार्यों को याद किया।

    Hero Image
    रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह पर कर दी 'जातिसूचक टिप्पणी'

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा बिलारी विधायक फहीम इरफान से यह कहना चाहूंगा कि प्रतिमा ऐसी बनाना जो दूर से आदमी पहचान ले यह मुलायम सिंह यादव की है। आपने देखा होगा दो दिन के लिए युद्ध हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका के राष्ट्रपति ने हमारे प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को धमकाकर युद्ध को विराम करा दिया। लोग यही कह रहे हैं। आप लोग सब जानते हैं। हमारे देश का जब-जब पाकिस्तान से युद्ध हुआ हम ही जीते लेकिन, हमारे सरकार के नेतृत्व ने जीत को पराजय में बदल दिया।

    गुरुवार को वह बिलारी विधानसभा क्षेत्र के देवरी दिनोरा गांव में सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा के लिए चयनित स्थान पर भूमि पूजन करने आए थे। यहां उन्होंने प्रतिमा के लिए आधारशिला भी रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं, सेना जीतती है।

    दुष्ट के साथ दुष्टयता का व्यवहार: रामगोपाल 

    यदि दो दिन युद्ध और हो जाता हालांकि युद्ध का शांति से कोई मुकाबला नहीं है। बर्बादी हो जाती है। हमारे पुराण में साफ लिखा है कि दुष्ट के साथ दुष्टयता का व्यवहार करना चाहिए था। पाकिस्तान मान नहीं सकता है। जब यह सीजफायर हुआ तो सबके मन में था पाकिस्तान मानेगा ही नहीं। आप देख रहें कि राेजाना आतंकवादी मारे जा रहे हैं। यह सब पाकिस्तान से आ रहे हैं। यह लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

    यह केवल सबकुछ चुनाव के लिए निकाल रहे हैं। इसकी क्या जरूरत है। तिरंगा यात्रा निकालना ही थी कि सभी दलों को विश्वास में लेकर करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री ने आपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहीं कर्नल कुरैशी को गाली दी।

    व्योमिका सिंह का गलत नाम लेते रहे रामगोपाल यादव

    पहले तो अपने संबोधन में रामगोपाल यादव वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका का नाम दिव्या सिंह लेते रहे। पीछे से एक नेता ने टोका तो व्योमिका सिंह के बारे में इन्हें मालूम नहीं था। वह हरियाणा की जाटव हैं। इसी बीच उन्होंने व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी भी कर दी।

    व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी

    उन्होंने कहा कि एयर मार्शल यादव थे। तीनों पीडीए के थे। सौफिया को मुसलमान होने पर गाली दी। व्योमिका की जाति का पता नहीं था। उसे राजपूत समझकर कुछ नहीं कहा। एयर मार्शल की जाति का भी पता नहीं था। जब अखबारों में छप गया तो परेशान हो गए। भाजपा नेताओं की मानसिकता खराब है।

    तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा सेना के बजाए अपनी उपलब्धि गिनाने लगी। जब युद्ध विराम हुआ तो कुछ टीवी चैनलों ने नेता जी का संसद में बोलता हुआ वीडियो दिखाया।जिसमें नेता जी कह रहे थे किसी देश को भारत को बोलने का हक नहीं है।

    उन्होंने कहा कि नेता जी ने सेना के लिए जितना किया किसी ने नहीं किया। पुराने लोग सब जानते हैं। पहले युद्ध बलिदान होने पर बेल्ट और टोपी ही घर पर आती थी। नेता जी ने रक्षा मंत्री बनने पर पूरा शरीर घर पर भेजने की व्यवस्था की, जिससे उनके शरीर का अंतिम संस्कार हो सके। इसके बाद नेता जी ने बलिदानियों के घर तक स़ड़क बनवाने का काम भी किया। उन्होंने बलिदानियों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

    यह भी पढ़ें : विंग कमांडर व्योमिका सिंह के खिलाफ टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगोपाल और सपा को घेरा, तुष्टीकरण का राजनीति का आरोप