मुरादाबाद के बलिया गांव में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद PAC तैनात
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के बलिया गांव में तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ ...और पढ़ें

महिला की फाइल फोटो।
HighLights
तेंदुए के हमले में बलिया गांव की महिला की मौत
ग्रामीणों के भारी आक्रोश के बाद गांव में पीएसी तैनात
वन विभाग की टीम ग्रामीणों के गुस्से से गांव में नहीं पहुंची
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के बलिया गांव में तेंदुए के हमले में महिला विरमा देवी की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर यह आरोप लगाते हुए पथराव किया था कि कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया। बावजूद कोई मानने को तैयार नहीं है। स्थिति को भांपते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पीएसी के जवानों की सक्रियता के साथ पुलिस धार्मिक स्थलों से जागरूकता के संबंध में एलान भी कर रही है।
ग्रामीणों के आक्रोश को देख वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची
आगरा से एसओएस वर्ल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के दोपहर तक पहुंचने की संभावना है। बीते दिनों पांच तेंदुओं के पकड़े जाने के बाद टीम वापस लौट गई थी। मगर, घटना के बाद फिर उसे वापस बुलाया गया है।
मंगलवार को हुई थी घटना
बलिया गांव की ब्रम्हो देवी मंगलवार दोपहर ढाई बजे के करीब 20 महिलाओं के साथ खेत पर चारा काटने गई थीं। सभी महिलाएं खेत में अलग-अलग स्थानों पर चारा काटने लगीं। इसी दौरान गन्ने के खेत में पहले से बैठे तेंदुए ने अचानक ब्रम्हो देवी पर हमला बोल दिया। तेंदुए ने महिला की गर्दन दबोच ली और गन्ने के खेत के भीतर खींचता हुआ ले गया।
हमले से खेत में मौजूद महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। महिलाओं का शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े।
यह भी पढ़ें- UP Weather: पूर्वी यूपी के 8 जिलों में आज झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, लखनऊ में भी बदलेगा मौसम
तेंदुआ ब्रम्हो को छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक हो चुकी थी महिला की मौत
ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। काफी शोर मचाया गया तब तेंदुआ ब्रम्हो को छोड़कर भाग गया। किसी तरह हिम्मत जुटाकर ग्रामीण महिला के पास पहुंचे लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सुरजननगर चौकी पुलिस पहुंची। चौकी प्रभारी ओंकार सिंह ने पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों को समझाकर शांत रहने की अपील की। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम पहुंची। तब आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। अफरा-तफरी मच गई।
ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाकर ग्रामीणों को शांत किया। वन अधिकारियों से क्षेत्र में अतिरिक्त पिंजरे लगाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए अभियान तेज करने को कहा।
