विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की से चल रहा था कोडीन सीरप की तस्करी का खेल, 5 माह में मुरादाबाद सप्लाई हुईं 10 हजार से ज्यादा शीशियां

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:21 AM (IST)

रुड़की से कोडीन सीरप लाकर मुरादाबाद और रामपुर में बेच रहा गिरोह बीते पांच माह में एक हजार से अधिक शीशी मुरादाबाद आई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। हरिद्वार के रुड़की से कोडीन सीरप लाकर मुरादाबाद और रामपुर में बेच रहा गिरोह बीते पांच माह में एक हजार से अधिक शीशी मुरादाबाद आई है। यह सभी शीशी हरिद्वार के रुड़की से ही आई थी। मुख्य आरोपित आसिफ और नवाज की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस को पता चलेगा कि यह कोडीन सीरप कहां-कहां पर भेजे जा रहे थे। अभी तक की जांच में पता चला कि इस गिरोह से तीन ही आरोपित जुड़े हुए नहीं है। उनकी संख्या कही अधिक है। क्योंकि रामपुर में कोडीन सीरप पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी और के पास थी।

मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सक्टूनगला निवासी नवाज ने इसी साल अप्रैल माह में भोजपुर में मेडिकल चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से लाइसेंस लिया था। मेडिकल में गांव के ही आसिफ को हिस्सेदार बनाया था, लेकिन लाइसेंस लेने के बाद दोनों ने कोडीन कप सीरप की सप्लाई करनी शुरू कर दी।

जिस कमरे को दिखाकर मेडिकल का लाइसेंस लिया था वह खाली पड़ा हुआ है। दोनों कृष्णा विहार कालोनी टोल प्लाजा के पास भगवानपुर रुड़की हरिद्वार से राणा नाम के व्यक्ति से कोडीन कप सीरप लेते थे। कप सीरप हनुमान मूर्ति स्थित सिद्दीकी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मुरादाबाद तक आता था।

यहां से फहीम निवासी करूला कटघर अपनी कार में कप सीरप रखने के बाद आरोपितों के बताए हुए स्थान पर पहुंचाता था। रुड़की से सीरप की खेेफ शनिवार सुबह मुरादाबाद पहुंची। जानकारी के बाद पुलिस ने दबिश दी तो फहीम को उसकी कार के साथ पकड़ लिया था।

कार में कोडीन कप सीरप की दो हजार शीशी रखी हुई थी। जिन्हें वह भोजपुर लेकर जा रहा था। वहां से फिर यह सीरप मुरादाबाद व रामपुर जिले में जाता। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस गिरोह में कई लोग शामिल हो सकते हैं। मुख्य आरोपित अभी तक फरार है। दोनों आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ और जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- कोडीन सीरप मामला: 3 स्तर की बिलिंग के बाद सप्लाई चेन गायब, STF कर रही वास्तविक खपत की जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।