विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moradabad Double Murder: शराब के नशे में युवक ने दो दोस्तों को चाकू से मार डाला, रुपयों को लेकर हुआ विवाद

Published: Sat, 26 Jul 2025 01:05 PM (IST)

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में सारिक नामक युवक ने शराब पीने के बाद रुपयों के विवाद में अपने दो दोस्तों ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. युवक ने दो दोस्तों को चाकू से गोदकर हत्या
  2. पुलिस ने जुनैद को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां जुनैद की भी मौत हो गई

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में शुक्रवार देर रात एक बजे सारिक नाम के युवक ने अपने दोस्त शाहनावाज उर्फ बबलू और जुनैद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपित सारिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गलशहीद के असातलपुरा निवासी फईम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उसके भाई शाहनवाज उर्फ बबलू को असातलपुरा के ही निवासी जुनैद और सारिक अपने साथ बुलाकर ले गए थे। गुलाबबाड़ी चुंगी पर शराब के ठेके पर शराब पीने के बाद सारिक ने शाहनवाज उर्फ बबलू और जुनैद से रुपयों को लेकर विवाद किया। इसके बाद आरोपी ने शाहनवाज और जुनैद पर चाकू से हमला कर दिया।

मौके पर पहुंचे स्वजन

इस हमले में शाहनवाज उर्फ बबलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जुनैद गंभीर रूप घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर शाहनवाज और जुनैद के स्वजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि शाहनवाज की मौत हो चुकी है जबकि जुनैद की हालत गंभीर है। पुलिस ने जुनैद को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां जुनैद की भी मौत हो गई।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सारिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Hariyali Teej 2025: वृंदावन में आज से बाहरी वाहनों पर प्रतिबंधित, पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा

ये भी पढ़ेंः  UP Weather News: फिर झमाझम बारिश करेगा मानसून! वाराणसी समेत पूर्वी यूपी के 10 जिलों में तीन दिन भारी वर्षा