Moradabad Weather : तेज हवा ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में तापमान में होगी वृद्धि
Moradabad Weather Strong Wind Temperature Forecast होली के बाद से मौसम में अचानक से बदलाव आ गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही दिन में तेज हवा चल रही है। आने वाले दिनों में तेजी के साथ मौसम में बदलाव होगा।
मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Weather Strong Wind Temperature Forecast : होली के बाद से मौसम में अचानक से बदलाव आ गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही दिन में तेज हवा चल रही है। इससे पूरे शहर में धूल ही धूल दिखाई दे रही है। इसके कारण सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को चली तेज हवा में गर्माहट नहीं थी। गुरुवार को भी तेज हवाएं चलती रहीं।
मंगलवार की तुलना में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह में हल्के से बादल छाए हुए थे और मंद-मंद ठंडी हवा चल रही थी। इससे मौसम सुहाना हो रहा था। दोपहर में एक बजे के बाद से हवा तेज होना शुरू हो गई और उसमें थोड़ी सी गर्माहट भी महसूस होने लगी। तेज हवा चलने के कारण धूल उड़ने लगी। सड़कों पर चलने वालों लोगों की आंखों में धूल घुसने से परेशानी हुई। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा था। शाम पांच बजे तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो गईं हैं। इससे आने वाले दिनों तापमान में वृद्धि होगी। अभी जो हवा चल रही है, वह लू नहीं है। लेकिन आने वाले दिनों यह हवा धीरे-धीरे गर्म होकर लू के थपेड़ों में बदल जाएगी।
यह भी पढ़ें :-
आज से बदल जाएंगे इन बैंकों के पासबुक और आइएफएससी कोड, उपभोक्ताओं को इन बातों का रखना होगा ध्यान