विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Voter List 2027: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना हो या सुधार कराना, शुरू हुआ बड़ा अभियान; 16 दिसंबर है आखिरी तारीख

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:59 PM (IST)

मुरादाबाद में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान शुरू हो गया है। मतदाता ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. छह विधानसभा क्षेत्रों में 1203 मतदान केंद्रों पर बनाए गए हैं 2672 मतदेय स्थल

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद सोमवार से शुरू हो रही है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत 17 नवंबर को जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने और विवरण में संशोधन कराने के लिए दावे-आपत्तियां लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

16 दिसंबर तक मतदाता अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके लिए फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 का इस्तेमाल किया जाएगा। एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि एसएसआर के दौरान मतदाता सूची का बारीकी से परीक्षण कराया जाएगा।

ड्राफ्ट सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि करने के साथ ही मतदाता अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी जांच लें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह फार्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्र infographic

वहीं, किसी अपात्र या मृत व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज होने अथवा दो स्थानों पर नाम होने की स्थिति में फार्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन और एक स्थान से दूसरे स्थान पर निवास बदलने की स्थिति में फार्म-8 भरा जा सकेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि ड्राफ्ट सूची का अवलोकन कर समय रहते अपनी आपत्तियां और दावे प्रस्तुत करें, ताकि चुनाव से पहले मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि न रहे। अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय निर्धारित अवधि में ही आवेदन करना बेहतर होगा।

उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र तथा भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के क्रम में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव वर्ष 2026-27 के लिए अनुमोदित कर दिए गए हैं।

जिले में कुल 1203 मतदान केंद्रों पर 2672 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। अनुमोदित सूची जनपद की आधिकारिक वेबसाइट moradabad.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र और मतदेय स्थल की जानकारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

मुरादाबाद नगर में सबसे अधिक बूथ

जिले की छह विधानसभाओं में मुरादाबाद नगर में सबसे अधिक 550 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं, बिलारी में सबसे कम 365 मतदेय स्थल हैं। मतदान केंद्रों की संख्या के लिहाज से कुंदरकी 233 के साथ पहले और मुरादाबाद नगर 149 के साथ सबसे पीछे है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: 15 साल से वेतन को तरस रहे 60 सफाई कर्मी, अब खुली 4.81 लाख रुपये के 'गायब' होने की पोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।