विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रोडवेजकर्मियों को दिवाली-छठ का तोहफा, 4800 रुपये मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:51 PM (IST)

रोडवेज ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 दिवसीय प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके ...और पढ़ें

यूपी रोडवेज बस। (तस्वीर- फाइल)

यूपी रोडवेज बस। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. दीपावली और छठ पर्व पर 12 दिवसीय प्रोत्साहन योजना।

  2. चालक-परिचालकों को 3600 किमी पर 4800 रुपये।

  3. तकनीकी कर्मचारियों को 12 दिन काम पर 2500 रुपये।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने 12 दिवसीय प्रोत्साहन योजना लागू की है।

छह से 17 नवंबर तक नियमित और संविदा चालक-परिचालकों के साथ आउटसोर्सिंग परिचालकों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 12 दिन में 3600 किलोमीटर बस संचालन करने पर 4800 रुपये और 11 दिन में 3300 किलोमीटर संचालन पर 4400 रुपये दिए जाएंगे।

मानक से अधिक किलोमीटर संचालन पर संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त मिलेंगे।

तकनीकी और अन्य चिन्हित कर्मचारियों को 12 दिन काम करने पर 2500 और 11 दिन पर 2100 रुपये मिलेंगे। संचालन संबंधी समस्या पर क्षेत्रीय कंट्रोल रूम 8726005894 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले झरिया में मिलावटी मिठाइयों पर छापा, 360 किलो खाद्य सामग्री जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।