यूपी में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर, मुरादाबाद रेंज के 107 इंस्पेक्टर और 46 दरोगा इधर से उधर; देखें पूरी लिस्ट
विधानसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद परिक्षेत्र में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। डीआइजी अजय साहनी ने 107 निरीक्षकों और 46 उप-निरीक्षकों का तबादला किया, जिससे थानों की कमान और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों में बदलाव आएगा।

एआई इमेज
HighLights
थानों की कमान संभाल रहे निरीक्षकों को अन्य जनपदों में भेज ने की तैयारी, किया बड़ा बदलाव
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। पुलिस महकमे में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के जिले बदल दिए गए हैं। डीआइजी अजय साहनी ने बुधवार को मुरादाबाद परिक्षेत्र के पांच जिलों में तैनात 107 निरीक्षक, 46 उप निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की है।

इसमें मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर और संभल से बड़ी संख्या में निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं बिजनौर समेत दूसरे जिलों में भी नई तैनाती दी है।

इस फेरबदल का असर थानों की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षकों पर भी पड़ेगा। कई थानों के प्रभारी बदलेंगे और नई तैनाती के बाद पुलिसिंग की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथ में होगी।

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे जिलों में पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों में भी बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की सियासत में बड़ा उलटफेर! हर चौथा वोटर 'युवा', 2027 के चुनाव में इन सीटों पर बिगाड़ेंगे दिग्गजों का खेल