मुरादाबाद SSP का कड़ा एक्शन: 32 दरोगाओं के तबादले और 2 लाइन हाजिर, बदल गया आपके इलाके का इंचार्ज!
मुरादाबाद एसएसपी ने मंगलवार को 32 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। दो इंस्पेक्टरों को थानों में नई ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
दो इंस्पेक्टरों को थाने में मिली तैनाती
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। एसएसपी ने मंगलवार को सुबह 32 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। इसके अलावा दो इंस्पेक्टर को भी थाने में तैनाती दी गई है। दो चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर भी किया गया है।
इंस्पेक्टर विजय सिंह को कटघर थाने का निरीक्षक प्रशासनिक बनाया गया है। मानिटरिंग सेल नरेंद्र सिंह गौड़ को मझोला थाने का निरीक्षक प्रशासनिक बनाया गया है।
बुधबाजार चौकी प्रभारी सुनीता को वहां से हटाकर मूंढापांडे थाने भेजा है। एसआइ प्रवीण कुमार को काशीपुर तिराहा चौकी से बुधबाजार चौकी, विशाल चौधरी को मझोला थाने से काशीपुर तिराहा चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से एसआइ सचिन भाटी को लाइनपार चौकी प्रभारी, महिला एसआइ चंद्रप्रभा को कंजरी सराय चौकी से मिशन शक्ति का प्रभारी बनाया गया है।
नागफनी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को वहां से कंजरी सराय, बंगला गांव चौकी प्रभारी विपिन कुमार को डीएमआर चौकी छजलैट, कटघर थाने के एसआई नरेश कुमार को बंगला गांव चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोतवाली से लोकेश कुमार को लाजपतनगर चौकी प्रभारी, लाजपतनगर चौकी से रोहित कुमार को एसएसआई कोतवाली, मझोला से एसआई शिवम को काशीराम नगर चौकी, रौंडाझौंडा चौकी से धमेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
रौंडाझौड़ा चौकी पर पुलिस लाइन से जोगेंद्र कुमार को भेजा गया है। एसएसआई मुगलपुरा विकेश कुमार राणा को मैनाठेर थाना, पुलिस लाइन से एसआई अनुज कुमार को एसएसआई मुगलपुरा, वीरपुर चौकी से विनीत गौतम को हकीमपुर चौकी, बिलारी से एअसाइ विपिन कुमार को वीरपुर चौकी, छजलैट के एसआई धमेंद्र कुमार को कांवड़ पथ चौकी प्रभारी बनाया गया है।
एसआइ सुमित को भगतपुर थाने से ढकिया चौकी, कमलदीप को कांठ से गढ़ी सलेमपुर, जितेंद्र कुमार को जरगांव चौकी से पुलिस लाइन, कांठ के एसएसआई रोहित कुमार को जरगांव चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से हरेंद्र सिंह को एसएसआइ सोनकपुर, बिलारी से एसआई विनीत कुमार को अमरपुरकाशी चौकी भेजा गया है।
मैनाठेर थाने से एसआइ वीरेंद्र सिंह को धर्मपुर कला चौकी, पुलिस लाइन से एसआइ दीपक कुमार सिंह को बिलारी, गलशहीद एसएसआइ विनोद कुमार को पाकबड़ा, मूंढापांडे से एसआइ दीपक को कटघर, पाकबड़ा से एसआइ राजेश कुमार को लोवर कोर्ट प्रभारी, छजलैट से एसआई साहब सिंह को पुलिस लाइन और पुलिस लाइन से एसआइ योगेश कुमार को ठाकुरद्वारा थाने पर भेजा गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।