विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Moradabad News: तबादला होने के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहे 22 इंस्पेक्टर, मनचाहे थाने के लिए चल रही 'सेटिंग'!

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

मुरादाबाद से 23 इंस्पेक्टरों का तबादला होने के बावजूद अधिकांश अभी तक अपनी तैनाती पर जमे हुए हैं। वे मनचाहे थानों में पोस्टिंग के लिए साठगांठ कर रहे हैं, जबकि एक इंस्पेक्टर सुनील कुमार बिजनौर में पदभार ग्रहण कर चुके हैं।

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. एक इंस्पेक्टर को मिली चार्ज की हरी झंडी तो पहुंच गए बिजनौर, मिली तैनाती

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दूसरे जनपदों में स्थानांतरण होने के बाद भी मुरादाबाद में पाकबड़ा इंस्पेक्टर के अलावा अभी तक सभी जमे हुए है। सभी दूसरे जनपदों में थानों का चार्ज पाने के लिए साठगांठ में लग गए है। पाकबड़ा थाने में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार की साठगांठ बैठी तो वह तुरंत जिला छोड़कर बिजनौर पहुंच गए। उन्हें जाते ही नगीने थाने की जिम्मेदारी मिल गई।

जिले के एक इंस्पेक्टर का रामपुर स्थानांतरण हुआ है। जबकि वह बिजनौर चाहते थे। ऐसे में अब वह अपना जिला बदलवाने में जुटे हुए है। कुछ इंस्पेक्टर मुरादाबाद चार्ज पर है तो वह अभी इंतजार में है।

मुरादाबाद से इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना, शैलेंद्र सिंह, किरनपाल, सुनील कुमार, संजय कुमार समेत 23 इंस्पेक्टर का स्थानांतरण डीआइजी अजय कुमार साहनी ने 18 नवंबर को मंडल के अन्य जनपदों में किया था।

जैसे ही स्थानांतरण सूची जारी हुई तो इन इंस्पेक्टर चार्ज पाने के लिए साठगांठ बैठानी शुरू कर दी। सबसे पहले पाकबड़ा में रहे इंस्पेक्टर सुनील कुमार को बिजनौर से चार्ज के लिए हरी झंडी मिली तो वह तुरंत रिलीज कर दिए गए।

जैसे ही उन्होंने बिजनौर में आमद कराई तो उन्हें नगीना थाने की कमान मिल गई। इसके अलावा अन्य इंस्पेक्टर अभी तक जमे हुए है। वहीं मुरादाबाद को भी 25 इंस्पेक्टर मिले है, लेकिन अभी तक किसी ने भी जिले में आकर आमद नहीं कराई है।

वहीं मुरादाबाद से 33 दारोगा का भी स्थानांतरण हुआ है, लेकिन अभी तक उन्हें भी रिलीव नहीं किया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि एक इंस्पेक्टर को कई माह पहले स्थानांतरण जोन में हो गया था, लेकिन अब तक भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया है।

 

गंगा स्नान के चलते जिलों से रिलीव नहीं किए गए थे, लेकिन अब इंस्पेक्टर रिलीव किए जा रहे हैं। बिजनौर से सभी इंस्पेक्टर रिलीव कर दिए गए है। संभल से भी आठ इंस्पेक्टर रिलीव किए गए है। दो से तीन दिन में सभी को रिलीव कर दिया जाएगा।

- अजय कुमार साहनी, डीआईजी मुरादाबाद


यह भी पढ़ें- मुरादाबाद के इस सरकारी स्कूल में एक साल से 'प्यासे' हैं 228 बच्चे, स्मार्ट सिटी की बोरिंग उगल रही गंदा पानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।