विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में मां और भाई की हत्या कर गांव में सरिया लेकर दौड़ी युवती, दहशत में लोगों ने बंद किए घरों के दरवाजे

Published: Thu, 23 Apr 2026 12:10 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2026 01:00 AM (IST)

मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार एक युवती ने अपनी मां और भाई की सरिया से हमला कर हत्या कर दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांठ क्षेत्र के गांव भैसली जमालपुर उर्फ गढ़पुर में मानसिक मंदित युवती ने भाई अर्जुन और मां मुन्नी देवी की सरिया से सिर पर हमला कर हत्या कर दी।

युवती पिछले दो साल से बीमार चल रही थी। मां और भाई को मौत के घाट उतारने के बाद युवती सरिया लेकर गांव में दौड़ पड़ी। इससे खलबली मच गई। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव भैसली जमालपुर निवासी स्व मदन सिंह के परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, दो बेटे राजीव, अर्जुन और तीन बेटी सोनी, भूरी व एक मानसिक मंदित युवती है। मदन सिंह का कुछ साल पहले ट्रेन की चपेट में आकर निधन हो गया है।

एक युवती मानसिक मंदित है। वह दो साल से बीमार चल रही है। उसका स्वजन उपचार भी करा रहे हैं। पांच दिन से युवती स्वजन व अन्य लोगों पर आक्रामक हो रही थी। इसी के चलते स्वजन उसे रस्सी से बांधकर रख रहे थे।

बुधवार को शाम राजीव अपनी बहन सोनी और भूरी के साथ गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए गए थे। जबकि घर पर अर्जुन अपनी मां मुन्नी देवी के साथ मौजूद था। करीब छह बजे मानसिक मंदित युवती अचानक खुल गई।

उसने घर में रखे एक सरिया को उठाया और मां मुन्नी देवी के सिर पर हमला करना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर मां को बचाने पहुंचे भाई अर्जुन पर भी सरिये से सिर पर हमला किया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

भाई और मां की हत्या करने के बाद युवती सरिया लेकर गांव में दौड़ पड़ी। युवती को आता देख गांव में खलबली मच गई। लोग घरों में घुस और दरवाजा लगा लिया। सूचना मिलने पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, सीओ शुभम पटेल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने किसी तरह युवती को हिरासत में लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के भाई राजीव के शिकायती पत्र पर मानसिक मंदित युवती के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद के भैंसिया में 20 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, एमडीए ने अतिक्रमण के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई


युवती मानसिक मंदित है। यह पांच साल से बीमार चल रही है। पांच दिन से परिवार के लोग युवती को बांधकर रख रहे थे। शाम के समय वह खुल गई और भाई और मां की सरिया से हमला कर हत्या कर दी। युवती को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित युवती के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

                                                                                कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात