विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद के भैंसिया में 20 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, एमडीए ने अतिक्रमण के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

Published: Wed, 22 Apr 2026 03:40 PM (IST)

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने भैंसिया गांव में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

एमडीए ने हटाया अतिक्रमण।

एमडीए ने हटाया अतिक्रमण।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। एमडीए ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की। ग्राम भैसिया में लगभग 20 बीघा जमीन पर बिना मानचित्र के अवैध कालोनी की प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने जोन-3, सब जोन-21 में बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही प्लाटिंग को चिह्नित कर कार्रवाई की। यहां इसरार और विजय द्वारा करीब आठ बीघा कृषि भूमि पर अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी, जिसे मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।

इसके अलावा वाद संख्या-2023 में चंद्रपाल और राधेश्याम द्वारा लगभग 12 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एमडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर इस निर्माण को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।