मुरादाबाद वालों को जाम से मिलेगी राहत! दिल्ली रोड से रिंग रोड तक 120 करोड़ से बनेगा 60 मीटर चौड़ा सिक्स लेन, देखें पूरा रूट
मुरादाबाद में दिल्ली रोड से रिंग रोड तक 120 करोड़ रुपये की लागत से 60 मीटर चौड़े सिक्स लेन मार्ग ...और पढ़ें

दिल्ली रोड से रिंग रोड से बनने वाले सिक्स लेन का डिजाइन। सौ. एमडीए
HighLights
एमडीए नए साल में निर्माण शुरू कराने की तैयारी में जुटा
नवंबर में ही टेंडर निकालने की अंतिम प्रक्रिया हो रही तैयार
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए दिल्ली रोड के जीरो प्वाइंट से शुरू होकर शिवालिक योजना होते हुए रिंग रोड तक प्रस्तावित इस मार्ग की डिजाइन फाइनल हो गई है। करीब 120 करोड़ रुपये में यह सिक्स लेन मार्ग मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बनवाएगा।
आधुनिक डिजाइन के साथ बनने वाला यह मार्ग शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ दिल्ली रोड और कांठ रोड के बीच आवागमन का नया विकल्प उपलब्ध कराएगा। एमडीए की शिवालिक, नया मुरादाबाद, आवास विकास परिषद को भी जोड़ेगा।
यह रिंग रोड से सीधे दिल्ली रोड के जीरो प्वाइंट से कनेक्टिविटी मिल जाएगी। यह 60 मीटर रोड गागन नदी हर्बल पार्क के पास मंजूर हो चुके पुल से होते हुए सिकंदरपुर-खदाना गांव को भी जोड़ेगा।
60 मीटर रोड को आइआरसी स्टैंडर्ड के नियमों के तहत बनाएंगे। इस सड़क के केंद्र में आठ मीटर का ग्रीन बेल्ट होगी। 12.7 मीटर के ग्रीन बेल्ट के दोनों ओर तीन लेन बनाए जाएंगे।
चार मीटर का डिवाइडर भी रहेगा, जिस पर प्रकाश व्यवस्था होगी। नौ मीटर की सर्विस लेन भी होगी। टेंडर एक महीने के भीतर हो जाएगा। दिल्ली रोड के जीरो प्वाइंट से रिंग रोड तक करीब 3.50 किमी लंबा यह मार्ग होगा।
दोनों ओर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ की व्यवस्था होगी। सड़क को इस तरह विकसित करने की योजना है कि भविष्य में बढ़ने वाले यातायात के दबाव को भी आसानी से संभाला जा सके।
इसके बनने से दिल्ली रोड से रिंग रोड तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही शहर के अंदरूनी हिस्सों से गुजरने वाले वाहनों का दबाव भी कम करने में मदद मिलेगी।
एमडीए ने परियोजना के लिए भूमि की व्यवस्था करने पर भी काम किया है। किसानों से भूमि खरीदने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।
प्राधिकरण की कोशिश है कि नए साल में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाए। डिजाइन फाइनल होने के बाद परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में अगला कदम निर्माण एजेंसी का चयन करना है।
एमडीए के टाउन प्लानर मनोज कुमार यादव के मुताबिक, 60 मीटर चौड़े मार्ग की डिजाइन फाइनल कर दी गई है। यह छह लेन का होगा। सड़क के बीच में डिवाइडर और दोनों तरफ फुटपाथ बनाए जाएंगे।
किसानों से भूमि खरीदने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी चल रही है। प्राधिकरण का प्रयास है कि नए साल में परियोजना का निर्माण शुरू करा दिया जाए।
यातायात को मिलेगा नया विकल्प
इस मार्ग के बनने से दिल्ली रोड और रिंग रोड के बीच सीधा संपर्क बेहतर होगा। अभी शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है।
खासकर दिल्ली रोड से कांठ रोड की ओर जाने वाले वाहनों को कई स्थानों पर जाम का सामना करना पड़ता है। नया मार्ग तैयार होने पर वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
इससे शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही शिवालिक योजना और आसपास विकसित होने वाले क्षेत्रों को भी बेहतर सड़क संपर्क मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें- चिराग तले अंधेरा! मुरादाबाद नगर निगम के अपने ही दफ्तर पर अवैध कब्जा, पार्किंग में सज रहा बाजार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।