विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद होमगार्ड भर्ती दौड़ में पांच अभ्यर्थी गिरे, दो के पैर फ्रैक्चर

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:47 AM (IST)

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान शुक्रवार को एक अभ्यर्थी की मौत के बाद शनिवार को पांच अन्य अभ्यर्थी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. शुक्रवार को हुई मौत के बाद शनिवार को फिर हुई घटना।

  2. होमगार्ड भर्ती दौड़ में पांच अभ्यर्थी गश खाकर गिरे।

  3. दो अभ्यर्थियों के पैर में फ्रैक्चर, तीन को मिली छुट्टी।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। होमगार्ड भर्ती दौड़ में शुक्रवार को दौड़ते हुए गिरकर हुई अभ्यर्थी की मौत के बाद शनिवार को पांच अभ्यर्थी दौड़ते हुए गश खाकर गिर गए। पांचों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो के पैर में फ्रैक्चर हो गया। जबकि तीन को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

होमगार्ड भर्ती दौड़ के पांचवें दिन 1050 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें से 995 अभ्यर्थी पहुंचे। जिसमें से 890 ने समय पर दौड़ पूरी कर ली। जबकि 105 अभ्यर्थी समय पर दौड़ पूरी नहीं कर पाए। जिसके चलते उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया। पांच अभ्यर्थी गश खाकर गिरे।

यह भी पढ़ें- एक लाख ₹ में शादी और 19वें दिन लुटेरी दुल्हन फरार: जिसे समझा 'चाचा' वो निकला असली पति, संभल का परिवार हैरान

एसपी क्राइम व भर्ती के नोडल अधिकारी सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि तीन अभ्यर्थियों को जिला अस्पताल के बाद उपचार से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- संभल में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग घायल