संभल में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग घायल
संभल के बबराला में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का बेटा और भांजा घायल हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बबराला में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत।
मृतक के बेटे और भांजे को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने मौके से रोडवेज बस को कब्जे में लिया।
जागरण संवाददाता, संभल। बबराला नगर में आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भारत पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका भांजा और बेटा घायल हो गए।
गुन्नौर कोतवाली के गांव नदरौली निवासी रजनेश खेती किसानी करते थे। वर्तमान में बबराला की लोहिया कॉलोनी में रहते थे। शनिवार की सुबह सात बजे वह अपने भांजे देव और बेटे तनुज के साथ बाइक से दूध लेने के लिए घर से निकले थे।
बाइक में पेट्रोल कम होने पर तीनों भारत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में रजनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देव और तनुज भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उधर, पुलिस ने बस को पकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें- संभल में कांग्रेस का 46 साल का ‘वनवास’ होगा खत्म या और बढ़ेगी रार? चुनाव से पहले लगी इस्तीफों की बौछार
