विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद : साथ बैठकर पी शराब, फिर किसान की गोली मारकर हत्या; दोस्त समेत चार पर मुकदमा

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 21 Oct 2026 01:03 AM (IST)

मुरादाबाद के डिलारी में किसान कुलदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि शराब पीने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुरादाबाद के गोविंदपुर गांव में किसान कुलदीप सिंह की हत्या।

  2. शराब पीने के बाद दोस्तों ने गोली मारकर की वारदात।

  3. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। डिलारी के गोविंदपुर गांव में मंगलवार की रात करीब साढे़ आठ बजे किसान कुलदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुलदीप की पत्नी प्राची ने कुलदीप के ही दोस्त योगेश उर्फ चुन्नू और प्रदीप, प्रदीप के भाई भूपेंद्र और भूपेंद्र के बेटे शैलेंद्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग गए। घटना से कुछ समय पहले ही हत्यारोपित और कुलदीप साथ शराब पीने के बाद घर लौटे थे। पुलिस ने हत्यारोपितों की तलाश में जुटी है।

डिलारी क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी कुलदीप सिंह अपने छोटे भाई राजेंद्र सिंह के साथ खेतीबाड़ी करते थे। कुलदीप के एक भाई फौज में हैं और उनकी तैनाती असम में है। कुलदीप की पत्नी प्राची ने पुलिस को बताया कि योगेश और प्रदीप उसके पति को रोज शराब पिलाने के लिए जाते थे। सोमवार की शाम भी यह लोग अपने साथ ले गए थे।

कुलदीप के पेट में मारी गोली  

शराब पीने के बाद घर लौट आए थे। किसी बात को लेकर प्रदीप से कुलदीप का विवाद हो गया था। इसके बाद प्रदीप अपने साथ अपने भाई भूपेंद्र, भूपेंद्र के बेटे शैलेंद्र और योगेश को लेकर कुलदीप के घर आ गया। शोर शराबा सुनकर कुलदीप घर से बाहर आए तो आरोपितों ने उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसी दौरान शैलेंद्र ने तमंंचे से कुलदीप के पेट में गोली मार दी।

गोली लगने से वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। फायरिंग की आवास सुनकर स्वजन और आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद हमलावर धमकी देकर भाग गए। स्वजन घायल को लेकर डिलारी के सरकारी अस्पताल ले गए सूचनामिलने पर पुलिस भी आ गई।

यह भी पढ़ें- आगरा के रामलीला मैदान में दहन से पहले रावण के पुतले में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

हालत गंभीर होने पर कुलदीप को रेफर कर दिया गया। स्वजन घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। कुलदीप का तीन साल का बेटा जीत हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कुलदीप की पत्नी ने चार लोगों पर हत्याकरने का आरोप लगाया है। पुलिस टीम हत्यारोपितों की तलाश में जुट गई है।