आगरा के रामलीला मैदान में दहन से पहले रावण के पुतले में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
रावण दहन से पहले आगरा किला स्थित रामलीला मैदान में रावण के पुतले में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़े नुकसान को टाल दिया।
-1792524480576_m.webp)
HighLights
आगरा के रामलीला मैदान में रावण के पुतले में आग।
दशहरा दहन से पहले हादसा, शार्ट सर्किट की आशंका।
दमकल ने तुरंत आग बुझाई, बड़ा नुकसान टला।
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा किला स्थित रामलीला मैदान में दशहरा की शाम दहन से पहले रावण के पुतले के एक हिस्से में आग लग गई। लपटें उठती देख रामलीला आयोजन समिति के सदस्यों और व्यवस्था में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें- कानपुर परेड रामलीला: श्रीराम का बाण लगते ही गिरा रावण, लेजर और आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझा दी। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़े नुकसान की आशंका टल गई। पुतले में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाए, जो इटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।
