विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में कार से आए छह दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, जानलेवा हमले में तब्दील हुई पुरानी रंजिश

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:30 PM (IST)

मुरादाबाद के कुकरझुंडी गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुरादाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर हमला।

  2. छह दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, फायरिंग।

  3. पिता-पुत्र सहित कई सदस्य हमले में गंभीर घायल।

संवाद सूत्र, भगतपुर (मुरादाबाद)। गांव के दो गुटों में मंदिर पर भंडारे को लेकर हुई पुरानी कहासुनी सोमवार शाम जानलेवा हमले में बदल गई। कार सवार छह दबंग तमंचे और लाठी-डंडे लेकर एक परिवार के घर में घुस गए। आरोपितों ने पिता-पुत्र सहित पूरे परिवार पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए और तमंचों से फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली लगने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।

घटना ग्राम कुकरझुंडी की है। नितिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पिता धर्मवीर सिंह और मां सुमन देवी के साथ घर पर था। शाम के समय कार सवार छह लोग तमंचे और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। कार से उतरते ही सभी घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि कुछ हमलावरों ने तमंचों से फायरिंग की, जबकि अन्य ने लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में सुमन देवी और धर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। वारदात के बाद हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नितिन ने बताया कि कुछ माह पहले दोनों पक्षों में मंदिर पर भंडारे को लेकर झगड़ा हुआ था।

तब समझौता हो गया था, लेकिन रंजिश भीतर ही भीतर चल रही थी। उसी रंजिश को लेकर अब दोबारा हमला किया गया। तहरीर पर पुलिस ने मुनिदेव, कुणाल, नितिन, शुभम, तरुण और राजीव उर्फ मुलायम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में पेंट्री स्टाफ ने पैसे लेकर 16 यात्रियों को ट्रेन में बैठाया, जांच में बिना टिकट मिले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।