विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में पेंट्री स्टाफ ने पैसे लेकर 16 यात्रियों को ट्रेन में बैठाया, जांच में बिना टिकट मिले

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:49 AM (IST)

मुरादाबाद में सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्री कार में 16 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, आरोप है कि पेंट्री स्टाफ ने पैसे लेकर उन्हें बैठाया था।

सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्रीकार से उतारे गए बिना टिकट यात्री

सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्रीकार से उतारे गए बिना टिकट यात्री

HighLights

  1. सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्री कार में 16 यात्री पकड़े गए।

  2. पेंट्री स्टाफ पर पैसे लेकर बैठाने का आरोप लगा।

  3. यात्रियों से 16,550 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ट्रेनों में खानपान की व्यवस्था संभालने वाले पेंट्री कार के कर्मचारी ही यात्रियों को अनधिकृत रूप से उसमें बैठाने के आरोपों में घिर गए हैं। छठ पूजा की भीड़ के बीच सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्री कार में 16 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए चेकिंग स्टाफ ने पकड़ा।

यात्रियों ने आरपीएफ को दिए बयान में आरोप लगाया कि पेंट्री कार के कर्मचारियों ने रुपये लेकर उन्हें प्रतिबंधित कोच में बैठाया था। ऐसे में सवाल है कि यात्रियों को पेंट्री कार में बैठाने के बदले रुपये लेने वाले कर्मचारियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देश पर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पहुंचने पर स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ और टिकट चेकिंग स्टाफ ने संयुक्त जांच की।

इस दौरान पेंट्री कार में मिले सभी 16 यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। किसी के पास यात्रा का टिकट नहीं मिला। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 16,550 रुपये रेल राजस्व के रूप में वसूले गए। पेंट्री कार के संचालन की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र मलिक ने बताया कि पेंट्रीकार के मैनेजर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP के मुरादाबाद में रुड़की से लाई गई 2 हजार जानलेवा कोडीन सिरप जब्त, तस्करी गिरोह का मुख्य आरोपी फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।