विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेरोजगार से सीधे महंगी गाड़ियों के मालिक! दो साल में अचानक अमीर बने युवकों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:40 PM (IST)

मुरादाबाद पुलिस भगतपुर में साइबर ठगी गिरोह पर शिकंजा कस रही है, जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस उन ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. फरार सरगनाओं की तलाश तेज, लग्जरी वाहन और रहन-सहन से खंगाला जाएगा कमाई का स्रोत

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। साइबर ठगी के जरिये रातोंरात अमीर बनने वाले गिरोह के सदस्यों पर अब पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। बंद ईंट-भट्ठे से हसन और फिरोज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। गिरोह के फरार सरगना शाहनवाज और सरफराज की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

वहीं, पुलिस अब गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। इस मामले में पुलिस की नजर अब केवल पकड़े गए आरोपितों और फरार सरगनाओं तक सीमित नहीं है।

बल्कि भगतपुर क्षेत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान आर्थिक रूप से मजबूत हुए युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कौन युवक पहले मजदूरी करता था या बेरोजगार था और अब महंगी गाड़ियों तथा लग्जरी जीवनशैली के साथ रह रहा है।

पुलिस ऐसे युवकों की संपत्ति, रहन-सहन और वाहनों की खरीदारी का ब्योरा जुटा रही है। खासतौर पर यह देखा जा रहा है कि जिनकी आमदनी का कोई स्पष्ट स्रोत नहीं है, उनके पास अचानक इतनी रकम कहां से आई।

पुलिस को आशंका है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क में कुछ और युवक भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे लोगों की भूमिका सामने आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।

दरअसल, पुलिस ने बंद ईंट-भट्ठे पर छापा मारकर हसन और फिरोज को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाते थे।

इन खातों का इस्तेमाल दूसरे राज्यों से होने वाली साइबर ठगी की रकम मंगाने में किया जाता था। इसके बाद रकम निकालकर आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस की जांच में अब तक 47.83 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

गिरोह के पास से मोबाइल, लैपटाप, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद हो चुके हैं। पुलिस का मानना है कि फरार सरगनाओं की गिरफ्तारी और संदिग्ध युवकों की जांच से गिरोह के नेटवर्क की कई और कड़ियां खुल सकती हैं।

भगतपुर प्रभारी निरीक्षक सुमित राठी के अनुसार, इन के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। एकदम लग्जरी लाइफ अपनाने वाले युवकों की भी कुंडली भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें! कार्तिक पूर्णिमा पर 3 दिन रहेगा रूट डायवर्जन; दिल्ली, मुरादाबाद और आगरा जाने वाले नोट कर लें नया रास्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।