नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कराया गर्भपात; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Moradabad News: मुरादाबाद में युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन गर्भपात कराने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक इमेज
HighLights
पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। युवती को कोल्डड्रिंक में नशा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसका काफी दिनों तक शोषण किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवती को मझोला पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2023 में मुलाकात खुशहालपुर निवासी अनुभव भटनागर से बुद्धि विहार स्थित जिम में हुई थी।
आरोपित ने अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसी बहाने एक दिन खुलशहालपुर चौकी क्षेत्र स्थित फार्महाउस में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म किया।
अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर शोषण किया। शादी का झांसा देकर अपने परिवार वालों से भी मिलवाया।
कई बार अपने घर ले जाकर भी शारीरिक संबंध बनाए। जब भी शादी के लिए कहती आरोपित टालमटोल कर देता। शादी के लिए दबाव बनाया तो शादी करने से इन्कार कर दिया।
13 सितंबर 2026 को अपना अलग कैरियर बनाने के लिए मुरादाबाद से देहरादून चली गई और वहां हास्टल में रहने लगी। आरोपित 26 सितंबर को आरोपित देहरादून में उसके हास्टल में पहुंचा।
फिर वीडियो डिलीट करने की बात कहकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ फिर से शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन वीडियो डिलीट नहीं की। सुबह होने पर आरोपित छोड़कर चला गया।
इसके बाद वह गर्भवती हो गई और वर्तमान में डेढ़ माह की गर्भवती है। आरोपित अनुभव गर्भपात कराने के लिए दबाव बना रहा है। इससे पहले आरोपित पांच माह का गर्भ एक बार गिरवा चुका है।
इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित अनुभव भटनागर, सलोनी यादव और उसके भाई कुशाग्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच कर बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मासूमियत पर काल का पहरा: मुरादाबाद में बोलेरो ने 6 मासूमों को रौंदा, जन्मदिन के दिन 'बर्थडे बॉय' समेत 2 की मौत