विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:15 PM (IST)

मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खेल रहे छह बच्चों को कुचल दिया, जिसमें ...और पढ़ें

हादसे में घायल अन्य बच्चे

हादसे में घायल अन्य बच्चे

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खेल रहे छह बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

बोलेरो की चपेट में आने से पकौड़ी विक्रेता और उसकी मां भी घायल हो गई। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने बोलेरो चालक घेर लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

हादसा मूंढापांडे क्षेत्र में मूंढापांडे-करनपुर मार्ग पर मुड़िया भायपुर गांव में मंगलवार की शाम हुआ। हादसे के समय गांव में बच्चे पकौड़ी के ठेले के पास खेल रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में हादसे में रनवीर सिंह की बेटी चित्रा, इंदल का बेटा अंश की मौके पर मौत हो गई।

जबकि चार अन्य बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बोलेरो भी कब्जे में ले ली गई है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों के मकान, फिर भी खाली! मुरादाबाद में MDA के 155 आवासों के नहीं मिल रहे खरीदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।