विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां-भाई और बहन की गवाही ने पहुंचाया सलाखों के पीछे! पिता की हत्या कराने वाले बेटे समेत 3 को उम्रकैद

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:43 PM (IST)

मुरादाबाद में पिता की संपत्ति हड़पने के लिए सुपारी देकर हत्या कराने वाले बेटे मुहम्मद हसन और दो शूटरों को ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1.  पिता की थी हार्डवेयर की दुकान, वहीं पर गोली मारकर की थी हत्या

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पिता की संपत्ति को हड़पने के लिए सुपारी देकर पिता नूर हसन की हत्या कराने वाले आरोपित मुहम्मद हसन, शूटर, सुमित और छत्रपाल को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बेटे ने हार्डवेयर की दुकान चलाने पिता की दुकान पर ही गोली मरवाकर हत्या करवाई थी। बाद में लूट के विरोध में बदमाशों द्वारा हत्या करने की बात कहकर प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।

पुलिस ने जांच के बाद मृतक के बेटे मुहम्मद हसन, सुमित, छत्रपाल और एक नाबालिग को जेल भेजा था। इस मामले की सुनवाई न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन में सुरेंद्र कुमार की अदालत में चली।

नाबालिग की फाइल किशोर न्यायालय में चल रही है। सुनवाई के दौरान दोषी की मां, भाई, बहन और बहनोई ने कोर्ट में जाकर गवाही देते हुए कहा कि इसी ने हत्या कराई थी।

कटघर के मुहल्ला रहमत नगर गली नंबर दो निवासी नूर हसन मुहल्ले में ही हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। इनके बेटे मुहम्मद हसन और दानिश है। मुहम्मद हसन आए दिन विवाद करता था।

जिसके चलते पिता ने बेटे को रुपये देने बंद कर दिए थे। 13 मई वर्ष 2026 को रात करीब नौ बजे नूर हसन अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी कुछ लोग पहुंचे और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

इस मामले में मुहम्मद हसन ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि बदमाश डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूटने के बाद पिता की गोली मारकर हत्या कर गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की तो कुछ ही दिनों में शक मुहम्मद हसन पर पहुंच गया।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकारा की संपत्ति के लिए पिता की दुकान पर ही काम करने वाले छत्रपाल निवासी डबल फाटक दस सराय गली नंबर दो से पिता की हत्या कराने के लिए बात की।

उसे एक लाख रुपये की सुपारी दी गई। उसने अपने साथ मुहल्ले के ही सुमित और एक नाबालिग को मिलाया। दुकान पर जाकर नूर हसन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चारों आरोपितों को जेल भेज दिया।

विवेचक ने मृतक की पत्नी जेहरा बी, बेटे दानिश बेटी गुलफशा और दामाद उमर फारूख समेत 31 लोगों को गवाह बनाया। मामले की सुनवाई न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन में सुरेंद्र कुमार की अदालत में चली।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को अदालत ने सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपित मुहम्मद हसन, शूटर, सुमित और छत्रपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

यह भी पढ़ें- UP Election 2027: मुरादाबाद मंडल में ओवैसी-चंद्रशेखर की जुगलबंदी, क्या 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बिगाड़ेगा सपा-बसपा का खेल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।