विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरी महिला के साथ रह रहे पति को पत्नी ने पकड़कर चप्पलों से पीटा, रस्‍सी से बांध द‍िए हाथ-पैर और फ‍िर...

Published: Thu, 28 Aug 2025 02:36 PM (IST)

पाकबड़ा में एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। उसने महिला के साथ ...और पढ़ें

दूसरी महिला के साथ रह रहे पति को पत्नी ने पकड़कर चप्पलों से पीटा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
दूसरी महिला के साथ रह रहे पति को पत्नी ने पकड़कर चप्पलों से पीटा।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, पाकबड़ा। पत्नी को छोड़ दूसरी महिला के साथ रह रहे पति को पत्नी ने बुधवार को सुबह पकड़ लिया। महिला के साथ पति को देख उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। महिला ने मायके वालों को भी बुला लिया। पति के हाथ बांधकर काफी दूर तक घसीटा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस तीनों को थाने लेकर पहुंची। जहां समझौता हो गया और पति अपनी पत्नी के साथ चला गया।

पाकबड़ा के मुहल्ला बड़ा मंदिर निवासी एक युवक पिछले 20 दिन से अपने घर पर नहीं गया था। वह पाकबड़ा में ही किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा था। उसकी पत्नी तभी से उसे तलाश रही थी। बुधवार को सुबह करीब दस बजे पति दूसरी महिला के साथ दिख गया। उसने शोर मचाते हुए दोनों को पकड़ लिया। चप्पलों से दोनों की पिटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मायके वाले भी पहुंच गए। महिला ने मायके वालों की मदद से पति के हाथ बांध लिए और खींचना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस तीनों को थाने लेकर पहुंच गई। पति पत्नी के स्वजन भी पहुंच गए। काफी देर तक चली वार्ता के बाद स्वजन दोनों को साथ ले गए। पुलिस ने उस महिला को भी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी ने कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- Moradabad News: जिले में तीन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित, गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।