विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MDA News : मुरादाबाद के काजीपुरा में कालोनी बसाने के लिए जमीन खरीदने का खाका तैयार, जल्‍द शुरू होगा काम

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Jun 2021 08:55 AM (IST)

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कई साल बाद काजीपुरा गांव के पास कालोनी बसाने जा रहा है। डीएम शैलेंद्र सिंह के उपाध्यक्ष ...और पढ़ें

रिटायर नायब तहसीलदार और लेखपाल को संविदा पर रखेगा एमडीए।
रिटायर नायब तहसीलदार और लेखपाल को संविदा पर रखेगा एमडीए।

मुरादाबाद, जेएनएन। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कई साल बाद काजीपुरा गांव के पास कालोनी बसाने जा रहा है। डीएम शैलेंद्र सिंह के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालते ही अधिकारियों ने कालोनी के लिए जमीन खरीदने के लिए खाका तैयार कर लिया है। जल्द ही एमडीए के अधिकारी कालोनी और छह लेन रोड के लिए जमीन खरीदने के लिए किसानों से बातचीत करके सहमति बनाने के लिए पहल करेंगे। पहले चरण में छह लेन रोड के लिए जमीन की खरीद होगी। लेकिन, महायोजना में रोड को जिस जमीन से होकर गुजरना है, वहां भी तमाम तरह से व्यवधान हैं। एक शैक्षिक संस्थान छह लेन रोड वाली जमीन पर बना खड़ा है। बिना नक्शा पास कराए संस्थान का भवन बन गया। उसे मान्यता भी मिल गई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने 2021-22 के बजट की वर्चुअल बैठक में विभिन्न मदों से 18397 लाख रुपये की आय और 51657 लाख रुपये के व्यय का पास किया है। इसी बजट में बोर्ड ने काजीपुरा में कालोनी बसाने के लिए 320 करोड़ रुपये रुपये की मंजूरी दी है। अंतिम अवशेष समेत कुल अनुमानित बजट 86297.44 लाख रुपये का मंजूर हुआ है। कालोनी के लिए मंजूर धनराशि से अभी तक किसी काम की शुरुआत नहीं हो पाई थी। कोरोना संक्रमण की वजह से एमडीए का काम रुका पड़ा था। लेकिन, अब जल्द ही कालोनी बसाए जाने काम तेज होने जा रहा है। एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी एवं प्रभारी उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रभारी अधिकारी अर्जन, चीफ इंजीनियर पीसी पांडेय को जमीन खरीद के लिए किसानों से बातचीत करने के लिए पहल करने को कहा है। जल्द ही इसके लिए एमडीए के अधिकारी किसानों से बातचीत करके जमीन देने के लिए सहमति बनाएंगे। पहले चरण में छह लेन रोड के लिए जमीन की खरीद होगी। अभी एमडीए दो किलोमीटर रोड बनाएगा। इसके बाद आगे का काम होगा।

पहले आओ, पहले पाओ के तहत मिलेंगे घर : डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालते ही आम आदमी से जुड़े कई मामलों में निर्णय लिए हैं। उन्होंने पहले आओ पहले पाओ स्कीम के तहत एक जुलाई से 31 जुलाई तक मकान और प्लाट बेचने के लिए आनलाइन आवेदन मांगने को कहा है। इसके लिए जल्द ही विज्ञापन जारी होगा। मकान, फ्लैट नया मुरादाबाद, एकता विहार, मझोला प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घर बनाने के लिए टेंडर निकालने के लिए डीएम ने कह दिया है। प्रधानमंत्री आवासों के बाह्य और आंतरिक विकास के टेंडर करने के लिए आदेश दिए हैं। सड़कों के लंबित पड़े टेंडर भी जल्द ही निकाल दिए जाएंगे। शीघ्र ही 15 जुलाई तक आवासीय प्लाटों का भी विज्ञापन निकलेगा। आश्रय आवासों को तोड़कर प्लाटिंग करने के लिए कार्रवाई करने के लिए कहा है। साथ ही उनमें रहने वाले लोगों से बात करने को कहा है। अधिकारियों को अधिक मेहनत करके जनता से संबंधित समस्याओं का समाधान करने और एमडीए सचिव को डीएम ने सभी कार्यों का अनुश्रवण अपने स्तर करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :-

UP : शादी से 6 दिन पहले होने वाले दामाद ने पिता के अरमानों का किया कत्ल, सड़क पर मिली बेटी की लाश

Today Horoscope : आज क‍िसी पर भरोसा न करें, स्‍वास्‍थ्‍य का रखें ध्‍यान, जान‍िए कैसा रहेगा आपका द‍िन