विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंदरकी में मानसिक रूप से अस्वस्थ बेघर महिला को 3 महिलाओं ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:16 PM (IST)

मुरादाबाद के कुंदरकी के मुख्य प्रवेश द्वार पर मानसिक रूप से अस्वस्थ बेघर महिला को 3 महिलाओं द्वारा सरेराह घसीट-घसीटकर ...और पढ़ें

सड़क मानसिक मंदित को पीटती महिला

सड़क मानसिक मंदित को पीटती महिला

संवाद सूत्र, कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी के मुख्य प्रवेश द्वार पर बुधवार रात ऐसा नजारा सामने आया, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पर तीन महिलाओं ने हमला बोल दिया। बाल पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पीटा और फिर जमीन पर गिराकर हाथापाई की। घटना का दो दिन पुरानी व 45 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। (दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)।

प्रसारित वीडियो में एक महिला बस स्टैंड की ओर से आते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटती और पीटती दिखाई दे रही है। इसके बाद दो अन्य महिलाएं भी पहुंच जाती हैं और उसे जमीन पर गिराकर मारपीट करने लगती हैं।

महिला के साथ हो रही मारपीट देखकर आसपास के दुकानदारों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और किसी तरह महिला को बचाया।

बताया जा रहा है कि घटना बुधवार रात नौ बजे के बाद की है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी।

बेघर होने के बाद सड़क किनारे गुजार रही जिंदगी

स्थानीय लोगों के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला अपने परिवार के साथ नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित पुराने बारातघर में रहती थी। नवनिर्माण के चलते बारातघर ढहा दिए जाने के बाद परिवार बेघर हो गया। अब महिला सड़क किनारे रहने को मजबूर है।

सवाल यह है कि आखिर मानसिक रूप से अस्वस्थ और बेघर महिला पर इस तरह हाथ उठाने की नौबत क्यों आई। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की हकीकत सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- 'अंकल नमकीन ले लो...' बच्ची की मासूम पुकार पर थम गए सीएम योगी के कदम, मंच से दी मुरादाबाद के स्वदेशी उत्पाद को पहचान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।