Move to Jagran APP

कल से शुरू हो जाएगा खरमास, नहीं होंगे शुभ कार्य, जनवरी-फरवरी में इन तारीखों पर हैं व‍िवाह के शुभ मुहूर्त

श्री ब्रज भूमि पंचांग के अनुसार 15 दिसंबर से खर मास शुरू होगा। इस दौरान विवाह सहित अन्य शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद विवाह संस्कार बीस जनवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक होंगे। 24 फरवरी को गुरु अस्त हो रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 08:49 AM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 08:49 AM (IST)
कल से शुरू हो जाएगा खरमास, नहीं होंगे शुभ कार्य, जनवरी-फरवरी में इन तारीखों पर हैं व‍िवाह के शुभ मुहूर्त
15 दिसंबर की रात को एक बजकर नौ मिनट से शुरू हो जाएगा खरमास।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। हिंदू धर्म के अनुसार खरमास 15 जनवरी की रात से खरमास शुरू हो रहा है। इसमें विवाह समेत कोई भी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। साल में दो बार खरमास लगता है। पहला खरमास जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करता है तो माना जाता है। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी दिन बुधवार 15 दिसंबर की रात्रि को एक बजकर नौ मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जोकि पौष मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 14 जनवरी 2022 मकर संक्रांति को रात्रि में आठ बजकर 49 बजे तक रहेंगे। इसी दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। इन दिनों कोई भी शुभ लग्न नहीं होगा।

loksabha election banner

15 जनवरी से फिर से शुभ विवाह शुरू हो जाएंगे। विवाह, गृह प्रवेश समेत सभी शुभ कार्य होने लगेंगे। इसके बाद दूसरा खरमास 14 मार्च 2022 से 14 अप्रैल 2022 तक रहेगा। इसमें सूर्य मीनू राशि में चले जाएंगे। इसमें भी कोई शुभ कार्य नहीं होगा। मान्यता है कि सूर्य देव के गुरु बृहस्पति हैं। सूर्य देव अपने बृहस्पति की पूजा में चले जाते हैं। इसलिए इस काल में कोई शुभ कार्य नहीं होता है। 15 जनवरी से शुभ कार्य शुरू होने के बाद 22 फरवरी तक चलेंगे। 22 फरवरी से गुरु अस्त हो जाएंगे। इसलिए शुभ कार्य फिर वर्जित हो जाएंगे। फिर 23 मार्च को उदय होंगे।

15 जनवरी से शुभ लग्न : शुभ लग्न शुरू होने के बाद 15 जनवरी को पहला विवाह मुहूर्त होगा। इसके बाद 19 जनवरी, 20 जनवरी, 21 जनवरी, 23 व 24 जनवरी, 27, 28 व 29 जनवरी को शुभ लग्न होगा। चार फरवरी, पांच फरवरी, छह फरवरी, नौ फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 16 फरवरी, 17, 18 से 19 फरवरी को शुभ विवाह के मुहूर्त हैं।

खरमास 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसमें ईश्वर, गुरु की पूजा कर सकते हैं। दिसंबर के बाद फिर 15 जनवरी से शुभ लग्न शुरू होंगे जो 19 फरवरी तक शुभ विवाह होंगे। फरवरी के बाद आगे शुभ मुहूर्त चैत्र नवरात्र संवत् 2079 में पुन: नए शुभ विवाह शुरू होंगे।

पंडित ऋषिकेश शुक्ल, ज्योतिषाचार्य, पीतल नगरी

खरमास के बाद 15 जनवरी से शुभ कार्य शुरू होने के बाद 22 फरवरी तक होंगे। इसके बाद 22 फरवरी से गुरु अस्त हो जाएंगे। इसलिए शुभ कार्य फिर वर्जित हो जाएंगे। फिर 23 मार्च को उदय होंगे।

पंडित सुरेंद्र शर्मा, ज्योतिषाचार्य लाइनपार।

श्री ब्रज भूमि पंचांग के अनुसार 15 दिसंबर से खर मास शुरू होगा। इस दौरान विवाह सहित अन्य शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद विवाह संस्कार बीस जनवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक होंगे। 24 फरवरी को गुरु अस्त हो रहे हैं। 26 मार्च को उदय होंगे।

रामकुमार उपाध्याय, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर

यह भी पढ़ें :-

आज है मोक्षदा एकादशी, मनोकामनाओं की पूर्ति के ल‍िए करें भगवान व‍िष्‍णु की पूजा, ये है व‍िध‍ि

मोक्षदा एकादशी पर आज इन राश‍ियों के लोगों के सभी कार्य होंगे पूरे, यहा पढ़ें आज का राश‍िफल

खड़ी कार में उठने लगीं आग की लपटें, पार्किंग के दौरान आप भी न बरतें इस तरह की लापरवाही


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.