विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक मेले के लिए रेलवे ने किए विशेष इंतजाम, गढ़मुक्तेश्वर समेत इन चार स्टेशनों पर 25 नवंबर तक रुकेंगी कई ट्रेनें

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:30 AM (IST)

रेलवे ने कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गढ़मुक्तेश्वर सहित चार स्टेशनों पर ट्रेनों को अस्थायी ठहराव।

  2. मुरादाबाद-गाजियाबाद व हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा के बीच मेला स्पेशल ट्रेनें।

  3. यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त स्टाफ, टिकट काउंटर, मेडिकल बूथ।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मुरादाबाद मंडल के गढ़मुक्तेश्वर, कंकाठेर, राजघाट नरौरा और बालावाली स्टेशनों पर कई ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। इसके अलावा मुरादाबाद-गाजियाबाद और हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा के बीच मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें चलाई जाएंगी।

मंडल रेल प्रबंधक विनिता श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई व्यवस्थाओं के तहत हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश और ऋषिकेश समेत सात प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट चेकिंग और टिकट बुकिंग स्टाफ के साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम, हेल्प डेस्क और मेडिकल सहायता बूथ भी बनाए गए हैं।

बालावाली स्टेशन पर 23 से 25 नवंबर तक तीन जोड़ी ट्रेनों को ठहराव मिलेगा

गढ़मुक्तेश्वर और कंकाठेर स्टेशनों पर 22 से 25 नवंबर तक ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। राजघाट नरौरा स्टेशन पर 24 नवंबर को ट्रेन संख्या 14313 और 25 नवंबर को 14320 रुकेगी। वहीं, बालावाली स्टेशन पर 23 से 25 नवंबर तक तीन जोड़ी ट्रेनों को ठहराव मिलेगा।

मुरादाबाद से गाजियाबाद के लिए ट्रेन संख्या 04301 और वापसी में 04302 का संचालन 24 नवंबर को होगा। हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा के बीच ट्रेन संख्या 04303 और 04304 का संचालन 24 और 25 नवंबर को किया जाएगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 64567 का संचालन 24 नवंबर को गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ और 64568 का संचालन 23 नवंबर को हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर के बीच होगा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 10 ट्रेनों में एक से दो अतिरिक्त सामान्य कोच भी लगाए जाएंगे। इनमें 54352, 54354, 54382, 54392, 54396, 54351, 54353, 54383, 54391 और 54395 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली व मुंबई और बिहार के लिए रेलवे ने चलाई 10 विशेष ट्रेन, प्रयागराज से होकर जाएंगी; यात्रियों को होगी सुविधा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।