यात्रियों की बल्ले-बल्ले! इन 30 ट्रेनों का 'सुपरफास्ट' दर्जा छिनने से सस्ता हुआ सफर, अब जेब पर कम पड़ेगा बोझ
मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 30 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा हटने से यात्रियों को किराये में 15 से 75 ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
जनप्रतिनिधियों की मांग पर बढ़ते गए स्टापेज, घटती गई ट्रेनों की औसत रफ्तार
55 किमी प्रति घंटे से कम औसत गति होने पर छिना सुपर फास्ट का दर्जा
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सुपरफास्ट का दर्जा हटने के बाद भी ट्रेनों की रफ्तार कम नहीं होगी, बल्कि यात्रियों को किराये में राहत मिलेगी। मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 30 ट्रेनें सुपरफास्ट श्रेणी से बाहर हो गई हैं। इनके स्थान पर अब यात्रियों को सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन के किराये में सफर करने की सुविधा मिलेगी।
अभी तक यात्री सुपरफास्ट का सरचार्ज देकर एक्सप्रेस जैसी यात्रा करने को मजबूर थे। अब सुपरफास्ट सरचार्ज नहीं लगेगा लेकिन, मूल किराया वही रहेगा। श्रेणी के अनुसार यात्रियों को 15 से 75 रुपये तक की बचत होगी।

नए साल से इन ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे। दरअसल, बाद में जनप्रतिनिधियों की मांग पर अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव बढ़ते गए। इससे ट्रेन का कुल यात्रा समय बढ़ा और औसत गति प्रभावित हुई। जिससे औसत गति निर्धारित मानक से नीचे आ गई थी
रेलवे के नियमों के अनुसार ब्राडगेज (बड़ी रेल लाइन) पर सुपरफास्ट श्रेणी में बने रहने के लिए ट्रेन की औसत गति कम से कम 55 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए।

30 ट्रेनें इस मानक को पूरा नहीं कर पा रही थीं। इन ट्रेनों को जिस समय सुपरफास्ट के रूप में शुरू किया गया था, उस समय इनके ठहराव कम थे।
अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा होने के बावजूद अधिक ठहराव के कारण औसत गति कम हो सकती है। इसलिए श्रेणी बदलने का मतलब यह नहीं है कि ट्रेन की अधिकतम रफ्तार घटा दी जाएगी या यात्रा में समय बढ़ जाएगा।
दो एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला सुपरफास्ट का दर्जा
दूसरी ओर, निर्धारित औसत गति का मानक पूरा करने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में शामिल किया गया है। अब इन ट्रेनों में सुपरफास्ट सरचार्ज भी देना होगा। वहीं, 30 ट्रेनों के नंबर अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर बदलेंगे।
जिस तारीख से नया नंबर लागू होगा, उसी तारीख से आनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म पर नया नंबर दिखाई देगा। बदलाव की तारीख से पहले की बुकिंग में पुराना नंबर ही दर्ज रहेगा।
सुपरफास्ट श्रेणी का निर्धारण ट्रेन की औसत गति के आधार पर होता है। निर्धारित मानक पूरा नहीं करने वाली ट्रेनों को सामान्य एक्सप्रेस श्रेणी में किया गया है। इससे यात्रियों को सुपरफास्ट सरचार्ज नहीं देना पड़ेगा। श्रेणी बदलने से ट्रेन की अधिकतम रफ्तार या निर्धारित यात्रा समय पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
महेश यादव, सीनियर डीसीएम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।