विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में बीच सड़क पर महिला सिपाही से छेड़छाड़… विरोध पर पीटा, पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर आरोपी फरार

Published: Mon, 02 Dec 2024 12:11 AM (IST)

मुरादाबाद में एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 30 नवंबर की है ...और पढ़ें

महिला सिपाही की सीसीटीवी फुटेज से ग्रैब किये गए फ़ोटो। सौजन्य इंटरनेट मीडिया
महिला सिपाही की सीसीटीवी फुटेज से ग्रैब किये गए फ़ोटो। सौजन्य इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. पुराने आरटीओ रोड का मामला, 10 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
  2. कैंप चौकी के पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर आरोपी फरार

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। अकेला पाकर बीच सड़क महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध पर आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया और पिटाई कर दी। सिपाही को पिटता देख अफरातफरी मच गई। कोई उसे बचाने की हिम्मत तक ना जुटा सका। 

भीड़ जुटने पर कैंप चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे, तब आरोपी भाग खड़े हुए। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई, जो कुछ समय बाद ही वायरल हो गई। शिकायती पत्र पर चार नामजद समेत 10 के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी लिखी है।

यह है पूरा मामला

घटना 30 नवंबर की है। सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली महिला सिपाही वर्तमान में पुलिस लाइंस में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह मकान मालिक के घर पुराना आरटीओ जा रही थी। चक्कर की मिलक तिराहा स्थित समोसे की दुकान पर समोसे लेने लगी। तब आवाज लगाते हुए सालिम पास आ गया। 

अचानक से गाड़ी आगे बढ़ाने की बात कहने लगा। विरोध किया तब आरोपी ने थप्पड़ मार दिया। पास में ही मौजूद अपने अन्य साथियों इरफान, नईम और नईम की बहन के अलावा व छह अज्ञात लोगों को बुला लिया। 

पिटाई के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। गला दबाकर मारने का प्रयास किया। आस-पास भीड़ एकत्र होने पर जैसे-तैसे जान बची। पास के ही चौकी के पुलिसकर्मी भी आ गए, तब आरोपी भाग खड़े हुए। 

पुलिसकर्मी महिला सिपाही को अस्पताल लेकर पहुंचे। उसका प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद थाने पहुंचकर सिपाही ने मामले में शिकायती पत्र दिया और आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।

शिकायती पत्र के आधार पर मामले में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

-मनीष सक्सेना, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

मूंढापांडे क्षेत्र के दलपतपुर रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को दी। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला पैर में पाजेब, कानों में कुंडल, नाक में फूल, लाल रंग की साड़ी पहने हुए हैं। महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही है। पहचान के लिए आस-पास के थानों को फोटो साझा किये गए हैं।

यह भी पढ़ें: संभल हिंसा में क्या मिला… न्यायिक जांच आयोग ने दो घंटे तक खंगाले सबूत, जामा मस्जिद के सदर से पूछताछ भी