फीस जमा, स्टूडेंट आईडी भी मिली, फिर भी दूसरे की सीट हुई लॉक; हिंदू कॉलेज में बड़ी लापरवाही, प्राचार्य को नोटिस
मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में बीबीए छात्रा के प्रवेश में गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जहाँ फीस जमा होने के बावजूद उसकी सीट लॉक नहीं हुई। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने इस लापरवाही पर कॉलेज के प्राचार्य और संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद
HighLights
बीबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा की जगह दूसरी छात्रा की सीट लाक करने का मामला
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। हिंदू कालेज में प्रवेश प्रक्रिया में लापरवाही का मामला सामने आने के बाद गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त हो गया है। कालेज में बीबीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली छात्रा की फीस जमा होने और प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की थीं।
इसके बावजूद सीट लाक किन कारणों से नहीं हुई, इसको लेकर विवि प्रशासन ने प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत रावत व छात्रा खुशी निषद की सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले राजू सैनी को नोटिस भेजा है।
गुरुवार को छात्रा स्वजन के साथ विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंची और कुलपति प्रो.सचिन माहेश्वरी और कुलसचिव गिरीश द्विवेदी को अपनी समस्या बताई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा को आश्वासन दिया कि साल खराब नहीं होंगा।
अगर प्रवेश कालेज प्रशासन ने लिया है तो सीट लाक कराने का प्रयास करेंगे। आरोप है कि कालेज कर्मचारियों ने छात्रा से फीस लेकर दूसरी छात्रा की सीट लाक कर दी। जबकि संबंधित छात्रा को स्टूडेंट आइडी, प्रवेश फार्म और फीस भुगतान के गेटवे की रसीद भी दे दी गई थी।
वह कालेज में पढ़ाई के लिए जा रही थी। 25 नवंबर को परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया के दौरान छात्रा को पता चला कि उसका प्रवेश ही लाक नहीं हुआ है। इसके बाद उसने विश्वविद्यालय पहुंचकर अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी।
मामला सामने आने पर कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने संज्ञान लिया। उन्होंने रजिस्ट्रार को जांच के निर्देश दिए हैं कि जब छात्रा का प्रवेश हो चुका था और फीस भी जमा थी तो उसकी सीट लाक क्यों नहीं की गई।
दूसरी छात्रा की सीट किस आधार पर लाक की गई, इसकी भी जांच होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हिंदू कालेज के प्राचार्य और संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन अब यह भी पता लगाएगा कि कालेज स्तर पर हुई इस चूक के लिए कौन जिम्मेदार है। प्रवेश संबंधी दस्तावेज और भुगतान का प्रमाण होने के बावजूद सीट लाक नहीं होना कालेज की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
हिंदू कालेज के प्राचार्य और फार्म प्रक्रिया पूरी करने वाले कर्मचारी को नोटिस दिया गया है। छात्रा का प्रवेश लेने के बाद उसकी सीट किस कारणों से नहीं हुई। अगर प्रवेश हुआ है तो उसकी सीट लाक कराने का प्रयास कराया जाएगा।
- प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
यह भी पढ़ें- सुरक्षा पर संकट या काम का दबाव? मुरादाबाद रेल मंडल में 1500 पद खाली, थकान में ट्रेन दौड़ा रहे लोको पायलट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।