विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर छोड़ने के बहाने किशाेरी को होटल ले जाकर किया दुष्कर्म, शादी समारोह में गई थी लड़की

Published: Sat, 10 May 2025 10:55 AM (IST)

Moradabad Rape Case मुरादाबाद के मूढापांडे क्षेत्र में एक शादी समारोह में गई लड़की को आरोपी मुहम्मद उमर घर छोड़ने ...और पढ़ें

Moradabad Rape Case: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Moradabad Rape Case: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. किशोरी को रास्ते में छोड़कर भाग गया
  2. आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : मूंढापांडे क्षेत्र में शादी समारोह में गई एक किशोरी को युवक घर छोड़ने के बहाने रामपुर ले गया। रास्ते में आरोपित डरा धमकाकर किशोरी को एक होटल ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार की सुबह उसकी बेटी शादी समारोह में गई थी। वहां मूंढापांडे के बरवाला खास गांव निवासी मुहम्मद उमर आया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद किशोरी अपने घर जा रही थी। आरोपित मुहम्मद उमर ने किशोरी को घर छोड़ने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद बातों में झांसे में लेकर रामपुर ले गया।

किशोरी को रास्ते में छोड़कर भाग गया

किशोरी ने बाइक से उतरने का प्रयास किया तो आरोपित ने धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद उसे एक होटल में ले गया। जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को रास्ते में छोड़कर भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित मुहम्मद उमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

देवर ने भाभी को पीटा, प्राथमिकी

नागफनी क्षेत्र के मुहल्ला जोगियान निवासी दीपा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ दिन वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी देवर रिंकू आया है गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपित पीड़ित को धक्का देकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Operation Sindoor: रेड अलर्ट पर आगरा, बढ़ाई गई एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा; ड्रोन उड़ाने पर बैन

Amroha News: आवारा कुत्तों के झुंड़ ने बच्चे को नोंच कर मार डाला, इकलौटे बेटे की मौत से परिवार में कोहराम