विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद के दंगल में महिला पहलवानों का जलवा, हरियाणा की मुस्कान और मेरठ की मुस्कान का दमदार प्रदर्शन

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:52 AM (IST)

मुरादाबाद के कांवड़ पथ रोड पर चल रहे दंगल में महिला पहलवानों मुस्कान और आयुषी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके ...और पढ़ें

कांवड़ पथ रोड पर मुस्कान और आयुषी के बीच चल रहा दंगल।

कांवड़ पथ रोड पर मुस्कान और आयुषी के बीच चल रहा दंगल।

HighLights

  1. महिला पहलवानों मुस्कान और आयुषी ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेच।

  2. दर्शकों और छात्राओं ने महिला पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

  3. मुरादाबाद के अगवानपुर में एक महीने चलेगा दंगल।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नगर के कांवड़ पथ रोड पर चल रहे दंगल में मंगलवार को महिला पहलवानों का दमदार प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना रहा।

अखाड़े में हरियाणा के झज्जर की मुस्कान और उत्तर प्रदेश के मेरठ की आयुषी ने उतरकर अपने कुश्ती के दांव-पेच दिखाए।

उनके प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। महिला पहलवानों को अखाड़े में मुकाबला करते देख दर्शकों के साथ ही छात्राओं में भी खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में छात्राएं दंगल देखने पहुंचीं और महिला पहलवानों के प्रदर्शन को सराहा।

मेले के ठेकेदार उस्मान मलिक और रेफरी यासीन मलिक ने बताया कि अगवानपुर में एक महीने तक दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें यूट्यूब पर चर्चित पहलवानों को भी बुलाया जाता है। प्रतिदिन एक से दो महिला पहलवानों की कुश्ती भी कराई जाती है।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज में अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता शुरू, नेपाल समेत देश के आठ राज्यों के पहलवान दिखा रहे दमखम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।