दिल्ली प्रदर्शन का असर: कासगंज इंटरसिटी और देहरादून शताब्दी समेत कई ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की आफत
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। कासगंज इंटरसिटी ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे
HighLights
नौ अक्टूबर को प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें भी निरस्त
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन और यातायात संबंधी प्रतिबंधों का असर मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
उत्तर रेलवे की नौ अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय दिल्ली में सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात प्रभावित रहने की आशंका के चलते नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
इनमें कासगंज से नई दिल्ली जाने वाली 15303 इंटरसिटी एक्सप्रेस और देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली 12056 शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
कासगंज से चलने वाली इंटरसिटी के निरस्त होने का सीधा असर मुरादाबाद मंडल के यात्रियों पर पड़ेगा। यह ट्रेन कासगंज से चलकर सोरों, उझानी, बदायूं, बरेली, भिटौरा, नगरिया सादात, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा और गजरौला होते हुए दिल्ली की ओर जाती है।
इसके रद होने से इन स्टेशनों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन या दूसरे साधन का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे की सूची में कई अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं, जिनके प्रारंभिक स्टेशन से नौ या 10 अक्टूबर को चलने की तिथि दर्ज है।
इनमें प्रयागराज, कानपुर, बनारस, लखनऊ और आगरा से दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी हैं। हालांकि, इन सभी ट्रेनों का मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों यह ट्रेन नहीं गुजरेंगी।
रेलवे ने यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति संबंधित रेलवे स्टेशन या आधिकारिक रेलवे पूछताछ माध्यम से जांचकर ही यात्रा शुरू करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद-हरिद्वार-देहरादून हाईवे का ठेका लेकर गायब हुआ ठेकेदार, PWD ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई FIR
