यूपी में चमका मुरादाबाद: CM डैशबोर्ड की अक्टूबर रैंकिंग में 10वें नंबर पर, डीएम अनुनय झा ने कही यह बात
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की रैंकिंग में मुरादाबाद ने प्रदेश के 75 जिलों में दसवां स्थान हासिल किया है। ...और पढ़ें
-1794329440182_m.webp)
डीएम अनुनय झा
HighLights
सितंबर में भी इसी स्थान पर था, मंडल का जनपद रामपुर तीसरे स्थान पर
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की रैंकिंग में मुरादाबाद ने प्रदेश के 75 जिलों में दसवां स्थान हासिल किया है। जिले को 10 में से 8.99 अंक मिले हैं। विकास और राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जिला भले ही शीर्ष दस में जगह बनाने में सफल रहा, लेकिन दोनों श्रेणियों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर सामने आया है। विकास कार्यों में जिला 18वें स्थान पर है, जबकि राजस्व कार्यों में छठे पायदान पर पहुंचा है।
डैशबोर्ड पर जारी आंकड़ों के मुताबिक विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं में मुरादाबाद की रैंक 18 रही। वहीं राजस्व से जुड़े कार्यों में छठा स्थान मिला है।
इससे स्पष्ट है कि राजस्व विभाग के कार्यों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा, जबकि विकास योजनाओं की प्रगति में अभी सुधार की गुंजाइश है। जिले की संयुक्त रैंकिंग में विकास और राजस्व दोनों श्रेणियों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है।

ऐसे में विकास कार्यों की रैंकिंग में सुधार के लिए विभागवार समीक्षा और योजनाओं की प्रगति पर निगरानी जरूरी होगी। प्रदेश की संयुक्त रैंकिंग में बरेली ने 9.37 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
पीलीभीत दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर है। शाहजहांपुर चौथे और ललितपुर पांचवें स्थान पर रहे। मुरादाबाद ने 8.99 अंकों के साथ दसवां स्थान हासिल कर शीर्ष दस जिलों में अपनी जगह बनाई है।
पड़ोसी रामपुर प्रदेश में तीसरे स्थान पर
मंडल के रामपुर जिले ने 9.12 अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इससे मंडल के जिलों के प्रदर्शन में भी अंतर सामने आया है।
विकास एवं राजस्व कार्यो की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिले को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- अनुनय झा, डीएम