परंपरा वही, अंदाज नया: छठ पूजा के लिए बाजार में छाई झालर और सितारों से सजी डिजाइनर टोकरियां
मुरादाबाद में छठ महापर्व के लिए पारंपरिक पूजा सामग्री, जैसे टोकरी और सूप, अब रंग-बिरंगी झालर और सितारों से सजाकर ...और पढ़ें

बाजार में विभिन्न प्रकार की सूपरी की जानकारी देता विक्रेता आदित्य और छठ महापर्व पर उपयोग में ले जाने वाली टोकरी को ग्राहकों के लिए सजाया गया जागरण
HighLights
सूप पर चढ़ा रंग, टोकरी पर झालर, सितारे और रंगीन कपड़ों की सजावट मांग रही महिलाएं
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। छठ महापर्व को लेकर शहर भर में पूर्वांचलवासियों में उत्साह है। महिलाएं खरीदारी और तैयारी में जुटी हैं। घाट से लेकर बाजार तक पूजा की परंपरा तो वही है, लेकिन इस बार पूजन सामग्री के साथ उसे सजाने का अंदाज भी बदल रहा है। बाजार में पारंपरिक बांस की टोकरी और सूप अब रंग-बिरंगी झालर, सितारे, गोटे और चमकदार कपड़ों से सजाकर बेचे जा रहे हैं।
महिलाएं पूजा के लिए सामग्री जुटाने के साथ ही अपनी पसंद के अनुसार सजी हुई टोकरी और सूपरी भी खरीद रही हैं। खासकर लाल रंग की झालर और गोटे से सजी टोकरियों की मांग अधिक है।
बाजार में इस बार साधारण के साथ सजावटी टोकरियों की भी कई वैरायटी मौजूद हैं। विक्रेताओं ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए पीले रंग के सजावटी टोकरी के साथ रंगीन कपड़ों और झालरों से सजे विकल्प रखे हैं।
छोटी टोकरी से लेकर बड़े टोकरों तक में सजावट के अलग-अलग नमूने देखने को मिल रहे हैं। इससे पारंपरिक पूजन सामग्री में भी नया आकर्षण जुड़ गया है। विक्रेता आदित्य के अनुसार, साधारण सूपरी 80, 100, 120 और 130 रुपये तक में उपलब्ध है।
छोटी टोकरी 120 से 150 रुपये में मिल रही है। सजावटी टोकरियों की कीमत 220 से 250 रुपये है, जबकि पीले रंग से सजा टोकरा 400 रुपये में उपलब्ध है। सजावट के हिसाब से कीमतों में अंतर है।
सूप में रंग के साथ टोकरी में लाल रंग की झालर बन रही पसंद
छट पूजा में प्रयोग होने वाली सूपरी-टोकरी को भी महिलाएं आधुनिकता से जोड़कर देखकर ले रही हैं। महिलाओं का कहना है कि लाल रंग प्रेम और शक्ति का प्रतीक होता है।
इसलिए अधिकतर ऐसे ही रंग की सजावट वाली टोकरी खरीदी जा रही है। वहीं विक्रेताओं का कहना है कि आधुनिकता के साथ अब पसंद भी बदल रही पहली बार व्रत करने वाली महिलाएं सजावट अधिक डिमांड कर रही हैं।
थोड़ी सजावट और आकर्षक रंग को ध्यान में रखकर इसबार टोकरी खरीदी है। पूजा के दौरान थोड़ी सहुलियत भी होती है। - संयुक्ता पांडे, आशियाना।
पहले से अब बदलाव आया है। टोकरी और सूप भी रंगबिरंगे हो गए। सजावट वाले थोड़े महंगे जरूर हैं लेकिन सुंदर दिखते हैं। - शालिनी चौबे, कांशीराम नगर।