यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाई ने अपनी ही बहन के साथ की गंदी हरकत, बनाया वीडियो; बहनोई बोला- मुझे भी खुश करो
युवती ने बताया कि आरोपित उसकी बुआ के देवर का बेटा है। आरोपित ने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म ...और पढ़ें

HighLights
- ब्लैकमेल करके बहनोई के घर बुलाकर भी किया दुष्कर्म
- बहनोई बोला, मुझे भी खुश करो तभी डिलीट होगी वीडियो
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। रिश्ते के भाई ने युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपित उसे इंटरनेट पर प्रसारित करने का धमकी देकर हवस का शिकार बनाता रहा। ब्लैकमेल करके पीड़िता को अपने बहनोई के घर अमरोहा के गांव में बुलाया। वहां पहले आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बहनोई को सौंप दिया। बहनोई ने भी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाकर किसी तरह युवती वहां से भाग निकली। मामले में मैनाठेर थाने में साले-बहनोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि आसिफ निवासी रायपुर, जनपद अमरोहा उसकी बुआ के देवर का बेटा है। उसका अक्सर घर पर आना-जाना रहता था। पांच मई 2024 को अपने घर में अकेली थी। उसके घर वाले रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। आसिफ उसके घर आ गया। आरोपित ने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से वीडियो भी बना ली।
इसके बाद धमकी देने लगा कि किसी से कुछ बताया तो इसे इंटरनेट पर डालकर प्रसारित कर देगा। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी इज्जत की खातिर चुप रही। वीडियो डिलीट कराने के लिए उसके आगे गिड़गिड़ाई। आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पी़ड़ित के मुताबिक उसे वीडियो डिलीट करने के बहाने अमरोहा के ग्राम हरियाना में अपने बहनोई दानिश के घर ले गया।
वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अपने बहनोई दानिश के पास अकेला छोड़कर चला गया। युवती ने जब दानिश से कहा कि आसिफ के मोबाइल से मेरी वीडियो डिलीट करा दो तो दानिश ने भी उसे बुरी नीयत से पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित ने उसे छोड़ा।
वह आरोपित के घर से किसी तरह निकलकर चली आई। आरोपित ने वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दी है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपित साले-बहनोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल कराकर न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
