Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kundarki By Election: कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा ने रामवीर सिंह पर फिर खेला दांव, क्या इस बार टूटेगा 31 साल का सूखा?

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 12:18 PM (IST)

    Kundarki Byelection कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर रामवीर सिंह पर भरोसा जताया है। रामवीर सिंह चौथी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि पिछले तीनों चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने कुंदरकी सीट पर जीत के लिए चुनावी रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी ने पन्ना प्रमुखों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

    Hero Image
    UP News: कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा ने फिर रामवीर सिंह पर खेला दांव

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए भाजपा ने रामवीर सिंह पर ही भरोसा जताया है। उनका नाम भाजपा के बनाए गए प्रत्याशियों के पैनल में सबसे आगे था। 

    रामवीर सिंह भाजपा की टिकट पर चौथी बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सबसे पहले 2007 में उन्होंने देहात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2012 और 2017 में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। तीनों ही बार उन्हें हार मिली। हालांकि, इसके बावजूद कुंदरकी जैसी मुश्किल सीट पर जहां भाजपा 31 सालों से चुनाव नहीं जीत सकी है, वहां रामवीर सिंह पर ही दांव लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामवीर सिंह ने भाजपा में जिला महामंत्री से लेकर प्रदेश सचिव तक कई पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2022 में भी उन्होंने कुंदरकी सीट पर दावेदारी की थी। लेकिन, अंतिम समय में कमज प्रजापति को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया था। 

    रामवीर सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

    भाजपा का चुनाव रणनीति पर मंथन, पन्ना प्रमुखों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    कुंदरकी उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संगठन और सरकार के मंत्री मैदान में हैं। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी चार मंत्रियों को सौंपी गई है। भाजपा कार्यालय पर बुधवार को कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठनात्मक बैठक चुनाव रणनीति पर मंथन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों उपचुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

    प्रत्येक बूथ पर वोटर सूची प्रिंट करके देनी है

    सुभाष यदुवंश ने बताया नामांकन के दिन समाज के सभी वर्ग के मतदाताओं को आमंत्रित करना है। प्रत्येक बूथ पर वोटर सूची प्रिंट करके देनी है। टोली बनाकर घर-घर वोटर सूची लेकर जाएं। पन्ना प्रमुखों को कड़ी मेहनत करनी होगा। अपने मतदाताओं को चिह्नित करना होगा।

    पन्ना प्रमुखों की मीटिंग को संबोधित करते भाजपा नेता।

    धर्मपाल सिंह ने बताया लक्ष्य

    पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाएं घर-घर टोली संपर्क की योजना सभी मोर्चा को कार्य आवंटित करें। इसकी लगातार समीक्षा करते रहें। मंडल बैठक में एक-एक शक्ति केंद्र में बूथ की योजना बनाने के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की चर्चा करनी है। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा बूथ समिति बैठक 28 से 30 अक्टूबर तक अवश्य कर लें। बैठक में शक्ति केंद्र प्रवासी प्रभारी व संयोजक भाग लेंगे तथा पन्ना प्रमुख सम्मेलन एक से दो नवंबर तक होंगे। इसमें बूथ अध्यक्ष, बीएलए एवं बूथ के सभी पन्ना प्रमुख शामिल होंगे।

    ये भी पढ़ेंः खैर विधानसभा उपचुनाव में सुरेंद्र दिलेर बने बीजेपी के प्रत्याशी, पिता व दादा के बाद तीसरी पीढ़ी अब चुनाव में

    ये भी पढ़ेंः Hathras News: सांवले रंग का है पति मुझे पसंद नहीं...शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता ने उठाया खाैफनाक कदम

    पन्ना प्रमुखों के लिए योजना

    शक्ति केंद्र बैठक में पन्ना प्रमुखों के पेज की योजना बनाकर क्रियान्वयन करें। पन्ना प्रमुखों को अपने पन्ने पर अंकित मतदाता सूची नाम से संपर्क उनके वोट डलवाने सुनिश्चित करेंगे। बुजुर्ग मतदाता, दिव्यांग संपर्क अभियान में 85 वर्ष के ऊपर एवं 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांग वोटर का मतदान बैलेट पेपर द्वारा किया जाएगा उनसे संपर्क करें।

    ये रहे मौजूद

    माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, गराज्य मंत्री गुलाबो देवी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, डीसीबी चेयरमैन चौधरी विजय भान सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, राजपाल सिंह चौहान, सुरेश सैनी, पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह, राजन विश्नोई, हर ज्ञान सिंह, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, संजय ढाका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।