विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर फिर टला 'बुलडोजर' का खतरा! 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण मामले में मिली नई तारीख

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:38 PM (GMT+05:30)

आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई टल गई है। गंगा स्नान के कारण वकीलों के कार्य स्थगन के चलते अब 7 जनवरी 2027 को नई तारीख मिली है।

जौहर विश्वविद्यालय

जौहर विश्वविद्यालय

HighLights

  1. गंगा स्नान के कारण कमिश्नरी के अधिवक्ताओं के कार्य स्थगन के चलते नहीं हुई सुनवाई

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश प्रकरण में सोमवार को कमिश्नर कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। विश्वविद्यालय के अधिवक्ता जुनैद एजाज ने बताया कि गंगा स्नान के कारण कमिश्नरी के वकीलों के कार्य स्थगन के चलते सुनवाई नहीं हुई। अब सुनवाई के लिए नई तारीख सात जनवरी 2027 तय की गई है।

रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपाध्यक्ष व रामपुर के डीएम ने 15 जुलाई को जौहर विश्वविद्यालय के 40 भवनों में 38 को अवैध ठहराया था। जिसके खिलाफ विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिवक्ता की ओर से कमिश्नर कोर्ट में 20 जुलाई को अपील दायर की गई थी।

27 जुलाई को सुनवाई करते हुए तत्कालीन कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने ध्वस्तीकरण आदेश पर सुनवाई चलने तक रोक लगा दी थी। इसके बाद से एक के बाद एक 22 अक्टूबर को आठवीं तारीख 23 नवंबर लगी।

22 अक्टूबर को कमिश्नर संगीता सिंह की कोर्ट में सुनवाई थी जिसमें विश्वविद्यालय के अधिवक्ता की ओर से 17 भवनाें के मानचित्र न्यायालय में दिये गए तथा शेष प्रपत्र एकत्र कर पेश करने के लिए एक माह का समय मांगा गया था।

साथ ही आवेदन पत्र दिया गया था कि न्यायालय सीधे डीएम से रिकार्ड तलब करे जिसे कमिश्नर कोर्ट ने खारिज कर दिया था। प्रपत्र पेश करने के लिए बार-बार समय मांगे जाने का जिला शासकीय अधिवक्ता मंडलीय न्यायालय दिनेश चौहान ने विरोध किया था।

कहा था आखिर कब तक समय लिया जाएगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने विश्वविद्यालय के अधिवक्ता को प्रपत्र के लिए एक माह का समय समय दिया था। शासकीय अधिवक्ता ने बताया था कि कोर्ट ने विश्वविद्यालय के अधिवक्ता को प्रपत्र पेश किये जाने का अंतिम अवसर दिया।

यह भी पढ़ें- 'रामपुर वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं...', ओवैसी पर तंज कसने वाले आजम खां कैसे बदलेंगे UP की 20 सीटों का समीकरण?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।