विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में SIR के बाद महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पछाड़ा, जेंडर रेशियो भी बढ़ा

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:47 AM (GMT+05:30)

मुरादाबाद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक हो गई है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मुरादाबाद में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक बढ़ी

  2. जिले का जेंडर रेशियो 856 से बढ़कर 859 हुआ

  3. सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की वृद्धि पुरुषों से ज्यादा

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने का रुझान जिले में भी दिखाई दे रहा है। मतदाता बनने के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की तुलना में तीन नवंबर 2026 तक जिले में 21,957 मतदाता बढ़े हैं। इनमें 11,995 महिलाएं हैं, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या में 9,961 का इजाफा हुआ है। यानी पुरुषों के मुकाबले 2,034 अधिक महिलाएं मतदाता बनी हैं। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या भी 70 से बढ़कर 71 हो गई है।

तीन नवंबर तक 21,957 मतदाता बढ़े 

जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, एसआइआर के बाद जिले में कुल 22,11,339 मतदाता थे। तीन नवंबर तक इनकी संख्या बढ़कर 22,33,296 हो गई। पुरुष मतदाताओं की संख्या 11,91,155 से बढ़कर 12,01,116 और महिला मतदाताओं की संख्या 10,20,114 से बढ़कर 10,32,109 हो गई। मतदाता सूची में महिलाओं का अनुपात बढ़ने से जेंडर रेशियो भी 856 से बढ़कर 859 हो गया है।

महिलाओं की संख्या में 11,995 का इजाफा, पुरुष 9,961 बढ़े

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में मुरादाबाद नगर सबसे आगे है। यहां 3,330 महिला और 3,145 पुरुष मतदाता बढ़े हैं। कुंदरकी में भी 2,367 महिलाओं के मुकाबले 1,629 पुरुष मतदाता बढ़े। ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण और बिलारी में भी महिलाओं की वृद्धि पुरुषों से अधिक रही। कांठ में भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा है। मतलब यह कि जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की वृद्धि पुरुषों से अधिक दर्ज की गई है।

एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम सूची से तीन नवंबर 2026 तक बढ़े मतदाता

विधानसभा पुरुष बढ़े महिला बढ़ीं

  • कांठ 1,447 1,654
  • ठाकुरद्वारा 1,139 1,253
  • मुरादाबाद ग्रामीण 1,645 2,129
  • मुरादाबाद नगर 3,145 3,330
  • कुंदरकी 1,629 2,367
  • बिलारी 956 1,262
  • कुल 9,961 11,995

श्रेणी एसआईआर के बाद अंतिम सूची 3 नवंबर 2026 वृद्धि

  • पुरुष 11,91,155 12,01,116 9,961
  • महिला 10,20,114 10,32,109 11,995
  • तृतीय लिंग 70 71 1
  • कुल 22,11,339 22,33,296 21,957

मतदाता-जनसंख्या अनुपात में कुंदरकी सबसे आगे, ग्रामीण सबसे पीछे

जिले में कुल आबादी के सापेक्ष मतदाताओं का अनुपात (ईपी रेशियो) 52.15 प्रतिशत है। तीन नवंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, छह विधानसभा क्षेत्रों में कुंदरकी 54.92 प्रतिशत ईपी रेशियो के साथ पहले स्थान पर है। मुरादाबाद नगर 54.69 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। ठाकुरद्वारा 53.49, बिलारी 52.73 और कांठ 51.54 प्रतिशत पर हैं। मुरादाबाद ग्रामीण में यह अनुपात सबसे कम 45.26 प्रतिशत है। 

विधानसभावार ईपी रेशियो (तीन नवंबर 2026 तक) विधानसभा क्षेत्र ईपी रेशियो (प्रतिशत में)

  • कांठ 51.54
  • ठाकुरद्वारा 53.49
  • मुरादाबाद ग्रामीण 45.26
  • मुरादाबाद नगर 54.69
  • कुंदरकी 54.92
  • बिलारी 52.73
  • मुरादाबाद जिला 52.15

एसआईआर के बाद जिले में कुल 22,11,339 मतदाता थे। तीन नवंबर तक यह संख्या बढ़कर 22,33,296 हो गई। यानी 21,957 मतदाता बढ़े हैं। ईपी रेशियो में भी 0.51 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें- एसआईआर के बाद राजस्थान में बढ़े 11 लाख मतदाता, सामने आए तीन अलग आंकड़े


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।